Health Care: खांसी में रामबाण है प्याज और शहद, जानें कैसे करें इस्तेमाल, देखें मिश्रण बनाने की विधि
आयुर्वेदाचार्य रोहित यादव बताते हैं कि शहद और प्याज का मिश्रण एक प्रसिद्ध प्राकृतिक उपाय है। दोनों अवयवों में एक एंटीबायोटिक गुण हैं, जो खांसी से जुड़े लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, यह वायरस, बैक्टीरिया और अन्य सूक्ष्मजीवों से लड़ने के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली या इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में भी सहायता करते हैं। यह श्वसन समस्याओं के लिए भी एक अच्छा उपाय है।
आयुर्वेद के अनुसार शहद में गले को शांत करने और खांसी के लक्षणों को कम करने की शक्ति है। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं और यह साइटोकीन्स नामक अन्य पदार्थों के उत्पादन को बढ़ाता है, जिसके कारण इसकी एंटी-माइक्रोबियल कार्रवाई होती है। इसी के साथ प्याज दुनिया भर में बलगम निकालने के लिए एक अच्छे प्राकृतिक उपाय के रूप में जानी जाती है। इसके गुण बैक्टीरिया को समाप्त करने में मदद करते हैं और वायुमार्ग की सफाई को प्रोत्साहित करते हैं। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स के गुण है तथा यह विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में भी मदद करता है, जो खांसी को नियंत्रित करने में मदद करता।
इस तरह बनाएं मिश्रण
इसके लिए आप एक मीडियम प्याज लीजिए, दो गिलास पानी, आधा नींबू और दो चम्मच शहद को लीजिए। इसे बनाने के लिए आप 15 मिनट तक पानी को उबालें और उसमें प्याज के छिलके डालें। अच्छी तरह से गरम हो जाने के बाद उसे 5 मिनट तक ठंड़ा होने दीजिए। उस पानी से प्याज को निकालने के बाद दो चम्मच शहद और नींबू डालिए। इसे आप दिन में दो से तीन बार पीजिए आपको जरूर फायदा मिलेगा। (फोटो सोशल मीडिया)