UP News: हर दवा में भारी छूट के साथ यूपी की पहली ई-फार्मेसी रिगमेड्स हुई लांच, आयुर्वेदिक, एलोपैथिक, होम्योपैथिक सब एक ही वेबसाइट पर, मिलेगी डाक्टरों की सलाह भी
लखनऊ। हर ब्रांडेड दवा में भारी छूट के साथ यूपी (उत्तर प्रदेश) की पहली ई-फार्मेसी रिगमेड्स (https://rigmeds.com/) लांच हो गई है। इस एक वेबसाइट पर आप आयुर्वेदिक के साथ ही एलोपैथिक, होम्योपैथिक और पर्सनल केयर की भी सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। रिगमेड्स के फाउंडर आईटी प्रोफेशल अजय प्रकाश शुक्ला का दावा है कि यह उत्तर प्रदेश की पहली ई-फार्मेसी है जो स्वास्थ्य सम्बंधी जरूरतों के लिए सबसे ज्यादा भरोसेमंद है। हमारे पास हर तरह के व्यक्ति के लिए उसकी मांग से अनुसार, उसकी सेहत के हिसाब से हर ब्रांडेड दवा व प्रोडक्ट उपलब्ध हैं।

रिगमेड्स का सबसे बड़ा लाभ ये है कि इस एक मंच पर आयुर्वेदिक, एलोपैथिक, होम्योपैथिक, पर्सनल केयर सभी तरह के उत्पाद एक ही समय में प्राप्त हो सकते हैं। आपको आयुर्वेद के लिए अलग तो एलोपैथिक व होम्योपैथिक आदि के लिए अलग-अलग ई-फार्मेसी चेक करने की जरुरत नहीं है। इसी के साथ रिगमेड्स की खास बात ये भी है कि आपको सेहत सम्बंधि सभी लेख भी पढ़ने को मिलेंगे। साथ ही आपकी कोई परेशानी है तो उसे भी योग्य चिकित्सक द्वारा दूर कराया जाएगा।
इसी के साथ रिगमेड्स विभिन्न प्रकार की नुस्खे वाली दवाएं और अन्य स्वास्थ्य उत्पाद प्रदान भी करता है। फिलहाल ये सुविधा अभी केवल लखनऊ में ही आसानी से उपलब्ध होगी, लेकिन जल्द ही अन्य शहरों में भी इसका विस्तार कर देश के अन्य हिस्सों में रह रहे लोगों को भी इसका लाभ मिल सकेगा। इसी के साथ रिगमेड्स का मुख्य लक्ष्य किसी भी चिकित्सकीय आपात स्थिति को रोकने के लिए जल्दी से दवाइयां उपलब्ध कराना है। आप रिगमेड्स के लिंक https://rigmeds.com/ पर जाकर अपनी पसंद की दवा को कम दामों में खरीद सकते हैं।

जानें बाजार में क्यों सर्वश्रेष्ठ हैं रिगमेड्स, समझें प्वाइंट्स में
रिगमेड्स उसी दिन डिलीवरी को प्राथमिकता देता हैं और विभिन्न प्रकार के शिपिंग विकल्प प्रदान करता है, जिससे आप अपनी सुविधानुसार दवाओं का ऑर्डर दे सकते हैं। अजय प्रकाश शुक्ला कहते हैं कि यह हमारा आश्वासन है कि आपकी दवाएं 24 से 48 घंटों के भीतर पहुंचा दी जाएंगी।
इसी के साथ रिगमेड्स की सभी दवाओं पर आकर्षक छूट प्रदान किए जा रहे हैं, जो आमतौर पर आपको कहीं नहीं मिलते हैं।
इसी के साथ अजय प्रकाश शुक्ला बताते हैं कि चीजों को आसान बनाने के लिए, हम विभिन्न भुगतान विधियों को स्वीकार करते हैं। आप अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप कोई भी भुगतान विधि आसानी से चुन सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी रिगमेड्स की वेबसाइट पर ही मिल जाएगी।
इसी के साथ हम सर्वोत्तम पैकेजिंग में उच्च गुणवत्ता वाली और वास्तविक दवाएं प्रदान करते हैं, जो दवाओं के सावधानीपूर्वक निरीक्षण के बाद ही की जाती है।

महत्वपूर्ण जानकारी
रिगमेड्स के फाउंडर आईटी प्रोफेशनल अजय प्रकाश शुक्ला हैं तो वहीं कोफाउंडर आईटी प्रोफेशनल जुनैद खान हैं। इसके COO आशीष हैं तो वहीं CTO आनन्द के साथ ही टीम में अन्य लोग भी हैं।