Ujjain Mahakal Mandir News: भस्म आरती के लिए महाकाल मंदिर में अब ऑनलाइन बुकिंग…इतने देंने होंगे रुपए-Video

April 16, 2026 by No Comments

Share News

Ujjain Mahakal Mandir News: उज्जैन के जाने-माने महाकालेश्वर मंदिर (महाकाल मंदिर) में अब भस्म आरती के लिए नि:शुल्क ऑफलाइन परमिशन को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और अब अगर श्रद्धालु भस्म आरती में शामिल होना चाहता है तो उसे ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी. साथ ही 200 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क भी देना होगा.

जैसे अगर आपको 19 अप्रैल की भस्म आरती में शामिल होना है तो 18 अप्रैल की सुबह 8:00 बजे से बुकिंग करनी होगी. आप
https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in/ महाकाल मंदिर की इस आधिकारिक साइट पर जाकर भस्म आरती करने के लिए तत्काल बुकिंग कर सकते हैं लेकिन अगर तत्काल बुकिंग चाहिए तो ये केवल 300 दर्शनर्थियो के लिए ही होगी.

पोर्टल लाइव चलेगा और ‘पहले आओ, पहले पाओ’ (First Come First Serve) के आधार स्लॉट बुकिंग होगी. ध्यान रखें कि महाकाल भस्म आरती की बुकिंग मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही करें. मालूम को कि अभी तक 3 महीने पहले बुकिंग होती थी लेकिन अब इसे 1 महीना कर दिया गया है. यानी अगर आपको जून के लिए बुकिंग करनी है तो 1 मई सुबह 8 बजे से इसकी बुकिंग शुरू हो जाएगी.

ये भी पढ़ें-Satuvai Amavasya: सतुवाई अमावस्या कल…जानें क्या है सत्तु का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व; दान करें ये वस्तुएं

Sattu Benefit: भरपूर प्रोटीन और कैल्शियम से भरा है सत्तु… भीषण गर्मी में इसके ढेरों फायदे