दिल्ली एयरपोर्ट पर दो विमान टकराए…बड़ा हादसा टला; सवार थे इतने लोग-Video

April 16, 2026 by No Comments

Share News

Delhi Airport News: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां आज यानी गुरुवार (16 अप्रैल 2026) को बड़ा हादसा टल गया. हुआ ये कि स्पाइसजेट का B737-700 विमान एयरपोर्ट पर टैक्सीइंग कर रहा था, इसी दौरान वो अकासा एयर के खड़े विमान से टकरा गया.

टक्कर इतनी तेज थी कि स्पाइसजेट के विमान की दाईं तरफ का विंगलेट बहुत अधिक क्षतिग्रस्त हो गई और टूट कर नीचे गिर गई. तो वहीं अकासा एयर के विमान के बाईं तरफ का हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर भी क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे के बाद स्पाइसजेट के विमान को  फिलहाल दिल्ली एयरपोर्ट पर ही ग्राउंड कर दिया गया है.

मालूम हो कि इससे पहले भी इसी तरह की घटना सामने आ चुकी है. मुंबई एयरपोर्ट पर 3 फरवरी को इंडिगो के एक विमान का विंगटिप एयर इंडिया के विमान से टकरा गया था. दोनों विमानों में यात्री सवार थे. उस समय एयरलाइंस के प्रवक्ताओं ने बताया था कि यह घटना हैदराबाद से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 791 और मुंबई से कोयंबटूर जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2732 के मध्य हुई है.

हादसे के बाद आकासा एयर का बयान

सोशल मीडिया पर आकासा एयर के प्रवक्ता का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बताया है कि आकासा एयर का विमान दिल्ली से हैदराबाद के लिए उड़ान भर रहा था और इसे QP 1406 संचालित कर रहा था. इसे 16 अप्रैल, 2026 को बे (bay) पर वापस लौटना पड़ा. प्रारम्भिक जानकारी में सामने आया है कि आकासा का विमान स्थिर खड़ा था, तभी किसी दूसरी एयरलाइन का विमान उससे टकरा गया. फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है. सारे यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया है. अब यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद पहुंचाने के लिए हमारी ग्राउंड टीमें वैकल्पिक व्यवस्था कर रही है.’

वहीं स्पाइसजेट प्रवक्ता का बयान भी सामने आया है जिसमें उन्हों ने कहा, ’16 अप्रैल यानी आज दिल्ली एयरपोर्ट पर टैक्सी करते समय स्पाइसजेट का एक B737-700 विमान दूसरे विमान से टकरा गया. इस वजह से उसके दाहिने विंगलेट और एक दूसरी एयरलाइन के विमान के बाएं हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर क्षतिग्रस्त हो गया. स्पाइसजेट के विमान को दिल्ली में ही रोक दिया गया है.’

ये भी पढ़ें-Air India Plane Crash: अहमदाबाद में प्लेन क्रैश…गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री भी थे सवार; दिल दहला देने वाला Video वायरल