UP News: भाजपा बूथ अध्यक्ष को पीटा लात-घूसों से, वायरल हुआ वीडियो

January 3, 2023 by No Comments

Share News

हरदोई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग मिलकर एक शख्स को बुरी तरह से लात-घूसों के पीट रहे हैं।

यह वीडियो उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के ग्राम टिकारी का बताया जा रहा है। जानकारी सामने आई है कि जिस शख्स की पिटाई हो रही है, वह भाजपा बूथ अध्यक्ष हैं। यहां दबंगों ने भाजपा के बूथ अध्यक्ष को रिवाल्वर के दम पर पहले अगवा किया और फिर बंधक बनाकर जमकर पीटा। और तो और दबंगों ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मानो चुनौती दे रहे हों और कह रहे हों कि “लो, तुम्हारी सरकार है और हम नहीं डरते, तुम्हें जमकर पीट रहे हैं और कोई कुछ नहीं कर सकता।”

ये बड़े ही शर्म की बात है कि यूपी में भाजपा की सरकार होते हुए भी भाजपा के बूध अध्यक्ष की इस तरह से पिटाई हो रही है। कहीं न कही ये वीडियो पार्टी के निचले स्तर के कार्यकर्ताओं की मजबूती को लेकर सवाल भी खड़े कर रहा है। खैर इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यहां बता दें कि यह खबर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है। इसकी पुष्टि खबरस्टिंग नहीं करता है।

जानकारी सामने आई है कि ग्राम टिकारी के मजरा अरसेनी निवासी एमपी त्रिपाठी भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि 31 दिसम्बर की शाम को टिकारी स्थित बबलू सिंह के यहां बर्थ डे पार्टी थी। उनके निजी विद्यालय में आयोजित पार्टी में पहले से मौजूद टिकारी निवासी अनिल कुमार, सोनू, रमेश व कृष्णकुमार उर्फ भन्नू आदि उसे एकांत में देखकर रिवाल्वर के बल पर जबरन उठा ले गए और फिर कमरे में बंद कर जमकर लात-घूसों से मारा।

इसी के साथ त्रिपाठी ने बताया कि थाने में शिकायत करने पर उन लोगों ने जान से मार देने की धमकी भी दी है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक पीड़ित ने जानमाल की धमकी समेत फर्जी मामलो में फंसाने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर सभी भाजपा की प्रदेश सरकार पर निशाना साध रहे हैं और कह रहे हैं कि जब प्रदेश सरकार के अपने कार्यकर्ता ही सुरक्षित नहीं हैं तो भला आम जनता का क्या हाल होता होगा।

वहीं इस मामले में इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने मीडिया को जानकारी दी है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो सहित सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

यहां देखें वीडियो