Sanatan Belief: कालसर्प दोष में शांति के लिए करें ये सरल उपाय, सोमवार व मंगलवार को इस तरह करें पूजा, जानें क्या होगा लाभ

January 2, 2023 by No Comments

Share News

अक्सर देखा जाता है कि लोग कहते हैं कि उनकी कुंडली में काल सर्प दोष है और वे इसीलिए तमाम समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इसके लिए अलग-अलग आचार्य अलग-अलग राय भी देते हैं, लेकिन इस लेख में भारतीय ज्योतिष अनुसन्धान संस्थान के निदेशक आचार्य विनोद कुमार मिश्र काल सर्प दोष की शांति के लिए बहुत ही सरल उपाय बता रहे हैं। बस जरूर है तो इसे पूरे मन और एकाग्रता के साथ करने की। तो देखें कालसर्प दोष के उपाय और जानें कैसे करें सोमवार व मंगलवार को पूजा-

इस उपाय से मिलेगी कालसर्प दोष में शांति
‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ जप करें तो कालसर्प दोष की शांति हो जाती है।
विषम संख्या 3 बार,7 बार,11 बार,21 बार,31 बार,51 बार,101 बार विषम संख्या में जप करने से–‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’,कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।

सोमवार को इस तरह पूजें शिव को
आचार्य बताते हैं कि सोमवार के दिन दही, सफेद कपड़ा, चीनी और दूध दान करने से शिव भक्त को मनचाहा वरदान देते हैं। सोमवार के दिन शिव रक्षा स्त्रोत का पाठ करने से सारी आर्थिक समस्या खत्म हो जाती है। चंद्रदोष का प्रभाव खत्म करने के लिए भी सोमवार का दिन बहुत शुभ होता है। इसके लिए सोमवार के दिन चंदन का टीका लगाना चाहिए और सफेद कपड़े पहनने चाहिए।

मंगलवार को इस तरह करें हनुमान जी की पूजा
मंगलवार के दिन प्रातः और सायं समय हनुमान जी के सामने घी का दीपक जलाएं। इस बात का ध्यान रखें कि इसमें रुई नहीं बल्कि कलावा से बनी बाती का इस्तेमाल करें। अगर कलावा नहीं है, तो बाती में थोड़ा सा सिंदूर डालकर लाल कर लें। मंगलवार के दिन हनुमान जी को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं और सिंदूर का ही टीका लगाएं। इससे हनुमान जी आपकी सारी मनोकामना पूरी करते हैं।


DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)