UP News: नाले के ऊपर बनी मस्जिद पर चला बुलडोजर, वायरल हुआ वीडियो
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बुलडोजर से एक मस्जिद गिरा दी गई है। बताया जा रहा है कि मस्जिद नाले के ऊपर अवैध रूप से बनी थी। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद नगर निगम की टीम ने सोमवार को मस्जिद के अवैध हिस्से को गिरा दिया।
जानकारी के मुताबिक बरेली शहर की पॉश कॉलोनी सिविल लाइन्स, आवास विकास में स्थानीय लोगों ने नाले पर कब्जा कर मस्जिद रसूल शाह बाबा के निर्माण की शिकायत की थी। नाले के ऊपर बनी मस्जिद के कारण क्षेत्र में कई जगह पर पानी का अवरोध हो रहा था। इस पर नगर निगम को स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की थी। इस पर नगर निगम की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मस्जिद को वो हिस्सा बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया, जो अवैध रूप से नाले के ऊपर बना था।
बता दें कि अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को सिविल लाइन आवास विकास कॉलोनी से अक्षय बिहार तक अतिक्रमण हटाया गया। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि लम्बे समय से अतिक्रमण की शिकायत मिल रही थी। इसी के बाद सोमवार को कार्रवाई की गई है। नाले के ऊपर मस्जिद बनने के कारण नाला पूरी तरह से बंद हो चुका था, जिससे घरों से निकलने वाला पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी और क्षेत्र के लोग परेशान थे। (फोटो सोशल मीडिया)
यहां देखें वीडियो