UP Nikay Chunav 2023: चुनाव प्रचार के दौरान कीचड़ में फिसल कर गिरीं भाजपा सांसद मेनका गांधी, वायरल हुआ वीडियो

Share News

UP Nikay Chunav 2023: सोशल मीडिया पर भाजपा सांसद मेनका गांधी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि वह सड़क पर चल रही हैं लेकिन तभी पानी भरे सड़क पर फिसल कर कीचड़ में गिर जाती हैं. इस दौरान जल्दी से कार्यकर्ता उनको उठाते हैं. बताया जा रहा है कि उनको कहीं चोट नहीं आई है. बता दें कि यूपी में निकाय चुनाव के प्रचार के लिए मेनका गांधी सुल्तानपुर के घासीगंज वार्ड में अपने उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने पहुंची थीं. कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर ही कार से उतर कर वह पैदल ही जाने लगीं कि फिसल कर गिर पड़ीं.

11 मई को होगा दूसरे चरण का मतदान
बता दें कि इस बार राज्य चुनाव आयोग ने यूपी में दो चरणों में निकाय चुनाव कराने की घोषणा की है, जिसमें 4 और 11 मई को वोटिंग होगी. प्रयागराज में पहले चरण यानी 4 मई को वोटिंग होगी. पहले चरण में 9 मंडल में वोटिंग होगी, जिसमें सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, वाराणसी हैं. इसके साथ ही दूसरे चरण में भी 9 मंडल में वोटिंग होगी. वहीं 13 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे.

इन जिलों में होगा पहले चरण का चुनाव
यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर,अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और जौनपुर में होगी.

यहां देखें वीडियो