Chandigarh News: स्वर्ण मंदिर के पास भीषण विस्फोट, कई घायल, इमारतों के टूटे शीशे, देखें हादसे का वीडियो
Chandigarh News: चंडीगढ़ के अमृतसर से बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक यहां स्वर्ण मंदिर के पास स्थित हेरिटेज स्ट्रीट के पास बने एक रेस्टोरेंट में विस्फोट हुआ है. जानकारी सामने आ रही है कि इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं. तो वहीं पुलिस दावा कर रही है कि ये कोई आतंकी हमला नहीं बल्कि एक हादसा था.
फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नहीं है. एक पुलिस अधिकारी का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि, विस्फोट शायद रेस्टोरेंट कि चिमनी में हुआ है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मेहताब सिंह ने कहा कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है. इस विस्फोट से आस-पास की इमारतों के खिड़कियों के शीशे टूट गए लेकिन किसी इमारत को कोई खास नुकसान नहीं पहुंचा ये गनीमत रही.
यहां देखे वीडियो