UP News: 12 वर्षों से हो रही वेतन विसंगतियों के मामले में भूख हड़ताल पर बैठा प्राथमिक विद्यालय का प्रधानाध्यापक, जानें किस जिले का है मामला, देखें किस पर लगा आरोप, जानें क्या कहा BSA ने
UP News: उत्तर प्रदेश के शामली में एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजिंदर सिंह ने वेतन विसंगतियों के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है. 12 वर्षों से रही उसकी वेतन विसंगतियों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में भूख हड़ताल पर बैठ गया है. भूख हड़ताल पर बैठे प्रधानाध्यापक की मांग है कि, उसके साथ अन्याय हो रहा है और अधिकारी उसकी बात नहीं सुन रहे हैं. इसकी सूचना मिलने के बाद बीएसए ने संबंधित अधिकारियों को मौके से ही प्रधानाध्यापक की समस्या का निस्तारण कराने के दिशा निर्देश दिए।
ये गम्भीर मामला जनपद शामली से सामने आया है. यहां जनपद के ऊन ब्लॉक के गांव बल्हेड़ा के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र सिंह ने पिछले 12 वर्षों से उनके वेतन में हो रही विसंगतियों का आरोप लगाते हुए भूख हड़ताल शुरू की है. जैसे ही प्रधानाध्यापक ने भूख हड़ताल शुरू की सूचना मिलते ही शामली बीएसए कोमल सांगवान भी मौके पर पहुंची और शिक्षक को मनाने का प्रयास किया.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक मोके से ही प्रधानाध्यापक राजेंद्र सिंह की समस्या का निस्तारण कराने के निर्देश अपने विभाग से संबंधित अधिकारियों को बीएसए ने दिए हैं. साथ ही उन्होंने जिला लेखा अधिकारी से भी फोन पर बात कर इस समस्या का समाधान कराने का आग्रह किया है. बता दें कि इस पूरे मामले को लेकर राजेंद्र सिंह का आरोप है कि ऊन ब्लॉक एबीएसए की गलतियों के कारण ही वह आज तक वेतन विसंगतियों की समस्या से जूझ रहे हैं. जब तक उनकी समस्या का समाधान संभव नहीं होगा, तब तक वो भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे.