Lucknow: IPS के घर के सामने नग्न होकर नहाने वाले का वीडियो वायरल, नौकरानी को करता था अश्लील इशारे, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share News

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. यहां पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो आईपीएस के घर के सामने नग्न होकर नहाता है और उनके घर में काम करने वाली नौकरानियों को अश्लीले इशारे करता है. इससे सम्बंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने घर की छत पर पूरी तरह से निर्वस्त्र होकर नहाता दिख रहा है और फिर आईपीएस के घर की तरफ खड़ा होकर अश्लील इशारे कर रहा है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक पुलिस मुख्यालय की एक विंग में तैनात आइपीएस अधिकारी ने पड़ोस में रहने वाले अजीम की हरकतों से तंग आकर उसके खिलाफ हुसैनगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है. उन्होंने बताया है कि, पड़ोसी उनके घर के ठीक सामने रहता है. वह दिन के समय छत पर नंगा होकर नहाता है, मुस्कुराता है और अश्लील इशारे करता है. आइपीएस और उनके नौकरों ने कई बार इसका विरोध किया लेकिन वह नहीं माना.

आइपीएस ने इस मामले में बताया कि, बीते दिनों उनके घर में खाना बनाने वाली, झाड़ू पोछा करने वाली नौकरानी ने अजीम की हरकत के बारे में उनको जानकारी दी थी. दो दिन पहले उनके ड्राइवर ने भी अजीम को छत पर निर्वस्त्र होकर नहाते देखा था. इस पर नौकरों ने विरोध किया तो अजीम ने उससे अभद्रता की. तो वहीं दूसरे दिन फिर अजीम नहीं माना और उसने फिर से वही हरकत की.

आइपीएस ने बताया कि सोमवार दोपहर वह घर पर खाना खा रहे थे. इसी बीच अजीम छत पर खुले में नग्न होकर नहा रहा था. इस पर उन्होंने अपने एक नौकर को बुलवाया उससे वीडियो बनवाया और फिर अजीम से जाकर विरोध किया. तो वह अपने घर के अंदर चला गया. आइपीएस ने हुसैनगंज कोतवाली में शाम को तहरीर दी है. इंस्पेक्टर हुसैनगंज ने बताया कि आरोपित अजीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

यहां देखें वीडियो