UP News: वाह यातायात पुलिस! योगी सरकार के मंत्री का ही काट दिया चालान, क्रेन से लाद ले गए कार, वायरल हुआ वीडियो
UP News: उत्तर प्रदेश में कानून और यातायात व्यवस्था से कोई भी खिलवाड़ करना चाहेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा. फिर चाहे वह मंत्री नेता ही क्यों न हो. क्योंकि योगी सरकार में कद्दावर मंत्री जयवीर सिंह की गाड़ी का राजधानी लखनऊ की ट्रैफिक पुलिस ने चालाना काट दिया है. जानकारी सामने आ रही है कि उनकी गाड़ी का ड्राइवर अजय यादव के नाम से पर्ची कटवा कर ले गया है. इसको लेकर सोशल मीडिया में वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
जयवीर सिंह (Jaiveer Singh) योगी सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री हैं. जानकारी सामने आ रही है कि, बुधवार को मंत्री की सरकारी गाड़ी राजधानी लखनऊ के हजरतगंज विधानसभा मार्ग पर नो पार्किंग जोन में खड़ी थी. अपनी ड्यूटी में लगी ट्रैफिक पुलिस नो पार्किंग में खड़ी गाड़ी को देख मौके पर पहुंची. गाड़ी तो मंत्री जी की निकली, लेकिन पुलिस इससे घबराई नहीं और कानून का पालन करते हुए मंत्री जयवीर सिंह की कार का चालान काट दिया. मंत्री की कार पर उत्तर प्रदेश शासन लिखा हुआ था. इसके अलावा गाड़ी के ऊपर लाल-नीली बत्ती भी लगी हुई थी.
मालूम हो कि जयवीर सिंह इस सरकार के कद्दावर नेता भी माने जाते हैं क्योंकि उन्होंने वहां से चुनाव जीता है जो भाजपा के लिए काफी चुनौतिपूर्ण क्षेत्र रहा है, जिसे लोग सपा के गढ़ मैनपुरी के रूप में जानते हैं. साल 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जयवीर सिंह ने मैनपुरी से पहली बार विधायकी का चुनाव जीता था. इस जीत के साथ ही उन्हें योगी सरकार में मंत्री पद भी मिल गया था और आगे सांसदी का चुनाव भी लड़ने की संभावना जताई जा रही है.
यहां देखें वीडियो