UP News: राज्य अध्यापक पुरस्कार चयन को लेकर BSA पर लगा भेदभाव का आरोप, इस जिले की एक शिक्षिका ने खोला मोर्चा, पढ़ें टीचर की पूरी बात
UP News: राज्य अध्यापक पुरस्कार चयन को लेकर सुल्तानपुर में पक्षपात का मामला सामने आया है. इसको लेकर महिला शिक्षिका ने महिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी के खिलाफ संघर्ष छेड़ दिया है और गम्भीर आरोप लगाए हैं. इसी के साथ भूख हड़ताल की घोषणा कर दी है. ये पूरा मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है तो वहीं शिक्षिका का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह बीएसए पर आरोप लगाती हुई नजर आ रही है.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक डॉक्टर पल्लवी तिवारी उच्च प्राथमिक विद्यालय चंद्रनगर अंतर्गत चकरपुर ग्राम पंचायत ब्लॉक दुबेपुर में शिक्षिका के रूप में तैनात हैं। उनका दावा है कि 100 से अधिक उनके पास प्रमाण पत्र हैं, जिसमें उन्होंने सामाजिक सरोकार समेत अन्य विभिन्न क्षेत्रों में बहुत ही उत्कृष्ट कार्य किया है। अंग्रेजी भाषा में विद्यार्थी कैसे पारंगत हो इस पर उन्होंने नवाचार करते हुए बेहतर शोध कार्य भी किया है। इसी के साथ उन्होंने आगे बताया है कि, बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी ने इस मामले में पहल शुरू की थी। जिसके बाद शिक्षकों की पात्रता सूची तैयार की गई डॉ पल्लवी तिवारी को भी पात्रता सूची में शामिल किया गया था।
इसी के साथ फाइनल सूची में अरुण प्रजापति पूर्व शिक्षक जोकि मोतिगरपुर विकासखंड के कैथाना प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं। आगे उन्होंने बताया कि, जयसिंहपुर विकासखंड के वैदहा में तैनात कांति सिंह और दुबेपुर ब्लॉक के पलहीपुर द्वितीय ग्राम पंचायत में तैनात शिक्षिका अनुपम शुक्ला को भी पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। इसी के साथ पल्लवी ने शिक्षकों के चयन प्रक्रिया में पक्षपात करने का आरोप लगाया है। आरोप के मुताबिक शिक्षिका डॉक्टर पल्लवी तिवारी के खिलाफ पक्षपात करते हुए उन्हें चयन सूची से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। जिसके खिलाफ वह बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी के खिलाफ आक्रामक हुई है और भूख हड़ताल करने का ऐलान करते हुए प्रशासन को इस प्रकरण से अवगत कराया है। यह पूरा मामला बेसिक शिक्षा विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।
देखें क्या बोलीं पल्लवी
पल्लवी को लेकर जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें पल्लवी कह रही हैं कि, “मेरा नाम पल्लवी तिवारी है । मैं दुबेपुर ब्लॉक के चंद्र नगर अंतर्गत चकरपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में विज्ञान शिक्षिका के रूप में तैनात हूं। सत्र 2009 से में सेवा दे रही हूं। राज्य अध्यापक पुरस्कार पद के चयन में 19 लोगों के साथ मेरा चयन हुआ था। जिसमें मेरा स्थान 12वीं नंबर पर था। साक्षात्कार के दौरान ना तो मुझे बुलाया गया और न हीं मुझे योग्य स्थान पात्रता परीक्षण प्रक्रिया के लिए दिया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर में ढाई घंटे तक इंतजार करती रही। इसके बाद मुझे मिलने से मना कर दिया गया। मेरा अपमान किया गया है। किस कारण से मेरी पात्रता और चयन प्रक्रिया को रोका गया है। यदि मुझे जानकारी नहीं दी जाती है तो 16 अगस्त को में भूख हड़ताल पर बैठूंगी।