Nag Panchami-2023: काल सर्प दोष से हैं परेशान तो नागपंचमी पर करें ये सरल उपाय, पढ़ें ये मंत्र, मिलेगा लाभ
Nag Panchami-2023: इस बार नाग पंचमी 21 अगस्त 2023 दिन सोमवार को पड़ रही है। अगर आप काल सर्प दोष से पीड़ित हैं और तमाम उपाय के बाद भी आपको लाभ नहीं मिल रहा है तो इस नाग पंचमी का मौका बिल्कुल भी न चूकें और इस दिन आपके लिए खास हो सकता है उपाय करने के लिए। इस सम्बंध में आचार्य विनोद कुमार मिश्र बताते हैं कि जिनकी कुण्डली में काल सर्प योग है वे लोग नाग पंचमी के दिन इसकी शांति के लिए उपाए कर सकते हैं। ये दिन काल सर्प योग को दूर करने के लिए सबसे श्रेष्ठकर रहता है।
इस विधि से मिलेगी कालसर्प दोष से मुक्ति
नाग पंचमी के दिन पीपल के नीचे एक दोने में कच्चा दूध रख दीजिये, इसके बाद घी का दीप जलाएं, फिर कच्चा आटा ,घी और गुड़ मिला कर एक छोटा लड्डू बना के रख दें इसके बाद नीचे दिए गए मंत्रों का जाप कर प्रार्थना करें। पूरे मन और एकाग्रता से उन मंत्रों का जाप करने से काल सर्प योग में लाभ प्राप्त होता है। पूजा के दौरान भोले बाबा का ध्यान करना जरा भी न भूलें। इस तरह से मंत्रों के प्रभाव से समस्या दूर होगी और काल सर्प योग की शांति होगी।
पढ़ें ये मंत्र
ॐ अनंताय नमः
ॐ वासुकाय नमः
ॐ शंख पालाय नमः
ॐ तक्षकाय नमः
ॐ कर्कोटकाय नमः
ॐ धनंजयाय नमः
ॐ ऐरावताय नमः
ॐ मणि भद्राय नमः
ॐ धृतराष्ट्राय नमः
ॐ कालियाये नमः
DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)