Chandrayaan-3: CM योगी का नया आदेश, 23 अगस्त की शाम को खुले रहेंगे सरकारी स्कूल, महिला टीचर्स और छात्राओं को लेकर ये समस्या आई सामने, देखें RSM ने क्या किया है आग्रह

August 22, 2023 by No Comments

Share News

Chandrayaan-3: यूपी के इतिहास में ऐसा पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब शाम को स्कूल खुलेंगे. इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नया आदेश जारी कर दिया है. 23 अगस्त को शाम को स्कूल खुलेंगे और बच्चे पूरी तरह से तैयार होकर स्कूल जाएंगे. सरकारी स्कूलों के साथ ही सभी स्कूलों के खुले रखने के लिए सरकार ने आदेश दिया है. इसी के साथ अन्य शैक्षणिक संस्थानों को भी खुला रखने के निर्देश दिए गए हैं.

दरअसल चंद्रयान 3 मिशन का सीधा प्रसारण 23 अगस्त की शाम 5:15 से 6:15 तक किया जाएगा. इसीलिए बच्चों को इस मिशन का लाइव टेलीकास्ट दिखाने के लिए ही स्कूलों को खुले रखने का निर्देश जारी किया गया है. बता दें कि 23 अगस्त की शाम 5 बजकर 20 मिनट पर चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर उतरेगा और इस खाल पल को बच्चों को दिखाने के लिए ही इसका लाइव प्रसारण सभी स्कूलों में किया जाएगा और बच्चों को इसके बारे में बताया जाएगा.

लाइव प्रसारण शुरू होगा इतने बजे से
इसरो ने चंद्रमा की सतह पर उतरने के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण का समय मीडिया के साथ साझा किया है और जानकारी दी है कि, बुधवार शाम 5 बजकर 20 मिनट से लाइव प्रसारण शुरू होगा. मालूम हो कि चंद्रयान-3 मिशन को लेकर पूरा देश उत्साहित है. बता दें कि इससे पहले चंद्रयान-2 मिशन साल 2019 में भेजा गया था जो कि फेल हो गया था. तब इस अंतरिक्ष यान में आर्बिटर, लैंडर और रोवर को शामिल किया गया था और लैंडर के अंदर एक रोवर था, लेकिन ये लैंडर चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस वजह से यह मिशन के ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ लक्ष्य तक नहीं पहुंच सका था और नाकाम हो गया था. हालांकि इसरो ने 2019 में कहा था कि चंद्रयान-2 मिशन के आर्बिटर का सेवाकाल 7 साल बढ़ गया है. वहीं इसरो ने जानकारी दी है कि, चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल के बुधवार को शाम करीब 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरने की उम्मीद है.

शिक्षकों ने जताया विरोध
वहीं देर शाम तक स्कूलों के खुला रखने के निर्देश के बाद शिक्षकों में रोष व्याप्त हो गया है और शिक्षक नेताओं ने कहा है कि यह जिम्मेदारी ग्राम प्रधान को देनी चाहिए. इसी के साथ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (RSM) कानपुर नगर के जिलाध्यक्ष चंद्रदीप सिंह यादव ने बताया कि, कानपुर नगर जनपद में ही घाटमपुर, ककवन, भीतरगांव, पतारा जैसे विकासखंड में शिक्षक ( अधिकांश महिलाएं ) लगभग 40 से 70 किलोमीटर दूर से प्रतिदिन शिक्षण कार्य हेतु जाती हैं, विद्यालय की छुट्टी टाइम एंड मोशन के अनुसार 2:30 बजे तक हो जाती है तब 2:30 बजे से 5 बजे तक महिला शिक्षक गांव के विद्यालय में कैसे रुकेंगी तथा 6:15 बजे कार्यक्रम समाप्ति के बाद लगभग 6:30 बजे विद्यालय बंद करके वापस घर कैसे आएगी. शिक्षक नेताओं का आरोप है कि, सुरक्षा की दृष्टि से ये बिलकुल अनैतिक आदेश है। वहीं जिलाध्यक्ष चंद्रदीप सिंह यादव ने इस समस्या से राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह को अवगत कराया तो इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने शासन से आग्रह किया है कि सभी स्कूलों के खुले रखने की बाध्यता समाप्त की जाए और बच्चों को चंद्रयान-3 से जुड़ी जानकारी अगले दिन शिक्षकों द्वारा रिकार्डेड वीडियो के माध्यम से बच्चों को दी जाए.

RSM ने ये किया है आग्रह