Lakhimpur Kheri: गदर-2 देखने गए दवा व्यवसाई को आया हार्ट अटैक, फोन पर बात करते हुए गिरा जमीन पर, दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज वायरल

August 28, 2023 by No Comments

Share News

Lakhimpur Kheri: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक फोन पर बात करते हुए एक मॉल में घुस रहा है कि तभी वह अचानक गिर पड़ता है….उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले का यह वीडियो बताया जा रहा है. जानकारी सामने आ रही है कि गदर-2 फिल्म देखने के लिए मॉल पहुंचे एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई है. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

यह घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, लखीमपुर खीरी शहर के मोहल्ला द्वारिकापुरा निवासी अक्षत तिवारी, जिनकी उम्र 35 वर्ष थी. वह दवा कारोबारी थे. उनका महेवागंज में मेडिकल स्टोर है. वह शनिवार को फन मॉल में गदर-2 फिल्म देखने के लिए गए थे, लेकिन हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई. वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि, मॉल में प्रवेश करते वक्त अक्षत फोन पर किसी से बात कर रहे थे कि अचानक गिर पड़े और इस दौरान उनके परिजनों को बुलाया गया जो कि अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने अक्षत को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है. बता दें कि कोरोना महामारी के बाद हार्ट अटैक के मामले बढ़े हैं जो कि चिंता का विषय है.

यहां देखें वीडियो