Viral Video: अजब-गजब; मनपसंद लड़की से शादी की मन्नत नहीं हुई पूरी तो मंदिर से चुरा ले गया शिवलिंग और छुपाया भी बड़ी विचित्र जगह, देखें वीडियो

September 5, 2023 by No Comments

Share News

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है की पुलिस एक युवक को पकड़े है और जंगल में गई है. युवक भी पुलिस के साथ-साथ चलता हुआ बांस के पेड़ों के पास पहुंचता है और फिर सूखी-हरी पत्तियों को जमीन से हटाता है, जिसके बाद शिवलिंग मिलता है, जिसे बाद में मंदिर में ही स्थापित कर दिया जाता है.

इस अजीबो-गरीब मामले का वीडियो उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से सामने आया है. यहां पर सावन के महीने में एक युवक ने अपनी पसंद की लड़की से शादी कराने की मन्नत भोले बाबा से मांगी लेकिन पूरे सावन भर उसकी मन्नत पूरी नहीं हुई और सावन में चला गया. इसके बाद नाराज भक्त ने मंदिर से शिवलिंग ही उखाड़ कर विचित्र सी जगह पर छुपा दिया. यह मामला कौशांबी के जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी. दूर स्थित महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के कुम्हियावां गांव से सामने आया है. पुलिस के मुताबिक 2 सितम्बर को युवक ने शिवलिंग को मंदिर से चुराया था और इसके बाद झाड़ियों में छिपा दिया. सोमवार को पुलिस ने युवक को लेजाकर शिवलिंग बरामद करवाया है.

ये खबर भी पढ़ें

इस तरह पुलिस पहुंची चोर तक
दरअसल सावन के आखिरी दिन गांव के लोग पूजा करने मंदिर में पहुंचे तो मंदिर से शिवलिंग गायब था. इसके बाद गांव में हड़कम्प मच गया. इसकी जानकारी पुलिस को हुई. इस पर पुलिस ने अलग-अलग लोगों से पूछताछ शुरू की तो छोटू नाम के एक युवक पर पुलिस को शक हुआ. उससे पुलिस ने कड़ाई से पूछा तो उसने सच उगल दिया और फिर पुलिस के साथ जाकर शिवलिंग बरामद करवाया. छोटू की निशानदेही पर पुलिस ने शिवलिंग बरामद कर लिया. तो वहीं अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

पुलिस को बताई पूरी बात
पूछताछ में शिवलिंग चुराने वाले युवक ने पूरी बात बताते हुए पुलिस को बताया कि, “मैंने पूरे सावन महीने में रोज मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा की और मन्नत मांगी थी कि जिस लड़की को वह पसंद करता है, उसी से उसकी शादी हो जाए. ” युवक ने बताया कि शादी तो दूर उस लड़की से अभी तक उसकी बात भी नहीं हो पाई है और इसी वजह से उसे कोई उम्मीद भी नहीं है कि उसकी शादी उस लड़की से हो सकती है. इसीलिए नाराज होकर उसने शिवलिंग को छुपा दिया क्योंकि इतनी पूजा करने के बाद भी भोले बाबा ने उसकी मुराद पूरी नहीं की. तो वहीं पुलिस ने शिवलिंग बरामद होने के बाद मंदिर में ही स्थापित करवा दिया है.

यहां देखें वीडियो

ये खबर भी पढें