Barabanki News: कुत्ता घुमा रही महिला पर वकील ने दागी गोली, कुत्ते की मौके पर मौत, वायरल हुआ वीडियो

September 27, 2023 by No Comments

Share News

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में कुत्ता घुमा रही महिला पर एक वकील ने गोली चला दी है. इस हमले में महिला तो बच गई लेकिन उसके कुत्ते को गोली लगने के कारण उसकी मौत हो गई है. इस पूरी घटना को लेकर महिला ने वकील पर गम्भीर आरोप लगाए हैं और कार्रवाई की मांग की है. इस सम्बंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

यह पूरा मामला बाराबंकी में नगर कोतवाली क्षेत्र के विजय नगर मोहल्ले से सामने आया है. महिला कल्पना चतुर्वेदी ने वकील पर मारपीट, हत्या का प्रयास, धमकी समेत कई धाराओं में केस दर्ज कराया है. कल्पना चतुर्वेदी के ने जानकारी दी कि, देशी नस्ल का कुत्ता मैडी उनके घर में पला हुआ था. जिसको वह सुबह शाम टहलाने जाती थी. बीती रविवार को रात करीब 10 बजे उनका कुत्ता मैडी टहलते हुए पड़ोस मे रहने वाले अरविंद वर्मा उर्फ भुल्लन के प्लाट पर चला गया था. उसने वहां बना रखा मीट खा लिया. कुत्ते को मीट खाता देख अरविंद का पारा चढ़ गया और गुस्से में बौखलाकर वह मुझे गाली देने लगे. इसी बीच उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया. गोली उनको छूते हुए कुत्ते को जा लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

कल्पना चतुर्वेदी ने ये भी बताया कि अरविंद आए दिन कुत्ते को टहलाने पर विरोध करते और जान से मारने की धमकी देते थे. उन्होंने बताया कि घटना के दिन भी कुत्ते को लेकर वह बाहर निकली थी. इस बीच भाई अभिषेक उर्फ रानू पीछे आ गया था. अरविंद की तरफ से हत्या की नियत से लाइसेंसी बंदूक से की गई फायरिंग में गोली उनको छूते हुए कुत्ते को जा लगी जिससे कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई. इस पूरे मामले को लेकर बाराबंकी के एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मारपीट, धमकी, हत्या की कोशिश, समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने कुत्ते के शव का पोस्टमार्टम कराया है. जांच की जा रही है. जो भी दोषी होगा. उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. (सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया)

यहां देखें वीडियो