Israel-Hamas War: इजरायल-हमास के बीच भीषण संघर्ष जारी, 600 से अधिक लोगों की मौत, आतंकियों ने महिलाओं के साथ किया गंदा सलूक, देखें युद्ध से जुड़े तमाम वीडियो
Israel-Hamas War: तेल अवीव और गाजा पट्टी में इजरायली सेना और फिलिस्तीनी (palestinian) आतंकी समूह हमास के बीच कड़ा संघर्ष जारी है. इस युद्ध में 600 से अधिक की मौत और हजारों लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है. वहीं बीबीसी की ओर से सामने आई खबर में फिलीस्तीनी अधिकारियों ने रिपोर्ट जारी की है और बताया है कि गाजा पट्टी में इजरायली हवाई हमलों में 313 लोगों की मौत हुई है और 2 हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं. वहीं तुर्की में इजरायल (Israel) के दूतावास ने इजरायल में 300 नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की है.
वहीं हमास (hamas) आतंकियों ने दर्जनों इजरायलियों को बंधक बना लिया है. बता दें कि इसे इजरायल पर अब तक का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है. शनिवार को अचानक हमास ने गाजा पट्टी से यहूदी राज्य की ओर मिसाइलों से हमला बोल दिया था और इजरायल की सीमा में घुसपैठ कर दी थी. इस सम्बंध में इजरायली सेना ने कहा था कि हमास आतंकी पैराग्लाइडर का उपयोग कर जमीन, समुद्र और हवा से इजरायल में घुसे थे और अब इजरायली अधिकारियों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि अब इजरायल पूरी तरह से युद्ध का मन बना चुका है और हमास से इजरायली क्षेत्र पर पूर्ण नियंत्रण लेने का प्रयास पूरा कर रहा है. इसी के साथ इजरायल की ओर से ये भी कहा गया है कि उसके क्षेत्र के अंदर हमास आतंकवादियों के साथ 8 जगहों पर लड़ाई चल रही है.
यहां देखें वीडियो