Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में चमके ये भारतीय और रच दिया इतिहास…2030 में भारत होगा मेजबान
Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 (Commonwealth Games 2026) समाप्त हो चुका है. इस बार भारत का प्रदर्शन इस मेगा इवेंट में शानदार रहा. विशेषतौर पर भारत के मुक्केबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया. हालांकि इस बार हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में कई ऐसे खेलों को शामिल नहीं किया गया था जिसमें भारत का प्रदर्शन पहले शानदार रहा है, बावजूद इसके भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 39 मेडल जीते और इस तरह से मेडल टैली में भारत चौथे स्थान काबिज रहा.
तो वहीं 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की जिम्मेदारी भारत को सौंपी गई है. जो अपने आप में बड़ी बात इसलिए भी हैं क्योंकि 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स का 100वां संस्करण होगा.
शामिल हुए थे केवल 10 खेल
स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में इस बार केवल 10 खेल शामिल किए गए थे. निशानेबाजी, कुश्ती, बैडमिंटन और हॉकी जैसे खेलों को शामिल नहीं किया गया था. इन खेलों में भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा है. यही वजह रही कि पहले तो इस मेगा इवेंट में लग रहा था कि शायद इस बार भारत मेडल टैली के टॉप-5 देशों में भी शामिल न हो सके लेकिन भारत के 122 सदस्यीय टीम ने 13 गोल्ड मेडल, 17 सिल्वर मेडल और 9 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया और भारत को चौथे स्थान स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया. हालांकि इसमें सबसे बड़ी भूमिका मुक्केबाजी ने निभाई.