Saharanpur Viral Video: सरकारी कार्यालय में घुसकर बंदर ने चेक की फाइलें, पलटे पन्ने, घूस में नहीं लिया केला, देखें मजेदार वायरल वीडियो

October 16, 2023 by No Comments

Share News

Saharanpur Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर किसी सरकार कार्यालय में बैठा दिखाई दे रहा है और फाइलों को इस तरह चेक कर रहा है मानो वह सब जानता है और बाबुओं की कोई खामियां निकालना चाहता है. वह एक अधिकारी की तरह फाइलों को चेक करते हुए पन्ने पलट रहा है. इसी बीच कुछ कर्मचारी उसे केला देते हैं खाने के लिए लेकिन केले की तरफ वह ध्यान भी नहीं देता.

इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं. किसी ने इस वीडियो को देखकर कहा है, “बहुत सख्त अधिकारी है…घूस (केला) भी नहीं ले रहा है… ” तो किसी ने कहा है, “बड़े सख्त अंदाज हैं. लगता है कि भ्रष्टाचार की पोल खोल कर ही मानेंगे. कई लोगों ने फल फूल का प्रलोभन दिया लेकिन बजरंग बली के दूत ठहरे बिलकुल ईमानदार और निष्पक्ष.” यह वीडियो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर बेहट तहसील के सरकारी कार्यालय का बताया जा रहा है. तो वहीं इस वीडियो को लेकर बेहट तहसील के एसडीएम दीपक कुमार ने दावा किया है कि यह वीडियो तहसील बेहट परिसर के किसी सरकारी कार्यालय का नहीं है. उन्होंने दावा किया है कि, बंदर एक अधिवक्ता के चेंबर में घुसकर मेज पर बैठा था. इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस अधिकारियों को दे दी गई है. फिलहाल तो लोग इस वीडियो को लेकर जमकर मजे ले रहे हैं और सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल भी खड़े कर रहे हैं.