AKTU News: BTech में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, Drone तकनीकी पर 14 को होगी कार्यशाला
AKTU News: डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए मंगलवार से पंजीकरण शुरू हो गया। पहले दिन करीब आठ हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण शुरू किया, जिसमें से लगभग तीन हजार से ज्यादा ने पंजीकरण प्रक्रिया पूरा कर लिया। पंजीकरण 10 जुलाई तक चलेगा। अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण कराने का एक ही मौका है। पहले राउंड के अलावा सिर्फ स्पेशल राउंड में ही पंजीकरण होगा। अभ्यर्थी यूपी टेक पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
ड्रोन तकनीकी पर 14 को होगी कार्यशाला
डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज और एआरके इंफो सॉल्यूशन की ओर से ड्रोन तकनीकी पर 14 जून को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कुलपति प्रो0 जेपी पांडेय के निर्देशन और कैश के निदेशक प्रो0 वीरेंद्र पाठक के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यशाला में ड्रोन तकनीकी कि विभिन्न आयामों के बारे में बताया जाएगा। मसलन, ड्रोन तकनीकी की सामन्य जानकारी, विभिन्न उद्योगों में ड्रोन एप्लिकेशन, ड्रोन बनाने की प्रक्रिया, वर्तमान चुनौतियां, पर्यावरण और समाज के लिए उपयोगी आदि पर चर्चा की जाएगी। कार्यशाला के मुख्य वक्ता आईआईटी कानपुर के डॉ0 अभिषेक होंगे। जबकि समन्वयक एसो0 डीन डॉ0 अनुज कुमार शर्मा रहेंगे।
एमटेक और एमफार्म की परीक्षा 18 से
डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के एमटेक और एमफार्म पाठ्यक्रम के सत्र 2023-24 की मौखिक परीक्षा 18 19 20 और 21 जून को आयोजित करायी जा रही है। छात्र-छात्राओं और सुपरवाइजर को परीक्षा की सूचना ईमेल के जरिये भेजी जा चुकी है।
एनसीसी के लिए नियुक्त होंगे कार्यक्रम समन्वयक
डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के संचालन के लिए अंशकालिक कार्यक्रम समन्वयक और एसो0 कार्यक्रम समन्वयक की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गये हैं। आवेदन पत्र 24 जून शाम 5 बजे तक विश्वविद्यालय के पते पर और एक प्रति कुलसचिव के ईमेल आईडी पर भी भेजना होगा.