Mallikarjun kharge: ‘जब तक मोदी को…’, मंच पर बिगड़ी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत-Video
Mallikarjun kharge: कांग्रेस पार्टी की ओर से बड़ी खबर सामने आ रही है. जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के जसरोटा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत बिगड़ने पर पार्टी में हड़कंप मच गया. हालांकि तबीयत बिगड़ते ही आनन-फानन में जांच के लिए मेडिकल टीम को मंच पर ही बुलाई गई.
#WATCH कठुआ, जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अस्पताल से रवाना हुए।
आज कठुआ में एक जनसभा को संबोधित करते समय मल्लिकार्जुन खरगे अस्वस्थ हो गए थे। pic.twitter.com/aPGsQsXEPH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 29, 2024
इस सम्बंध में एक वीडियो भी खड़के के सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मंच पर भाषण देते हुए दिखाई दे रहे हैं. वह कह रहे हैं कि जब तक मोदी को नहीं हटाएँगे …तब तक मैं ज़िंदा रहूँगा, आपकी बात सुनूँगा… आपके के लिए लड़ूँगा…इसी के साथ ही खड़गे ने कहा कि ये लोग (केंद्र सरकार) कभी चुनाव नहीं कराना चाहते थे. अगर वे चाहते तो एक-दो साल में ही चुनाव करा लेते. बताया जा रहा है कि इतना कहते ही उनकी आवाज अचानक धीमी हो गई. फिलहाल उनको क्या दिक्कत हुई है, इस सम्बंध में अभी कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है हालांकि कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि डॉक्टर जांच के बाद ही बता पाएंगे कि किस वजह से उनकी तबियत बिगड़ी और उनको क्या हुआ है?
भाजपा ने आपके जीवन को ब्रेक लगा दिया है !
📍जसरोटा, जम्मू और कश्मीर pic.twitter.com/PwHgeyyVsD
— Mallikarjun Kharge (@kharge) September 29, 2024
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुए तैयार
मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाषण के दौरान भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वो चुनाव के लिए तैयार हो गए. उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 10 सालों में भारत के युवाओं को कुछ नहीं दिया. तो वहीं उन्होंने अपनी तबीयत बिगड़ने पर कहा कि जब तक पीएम नरेंद्र मोदी को नहीं हटा देंगे तब तक मैं जिंदा रहूंगा और आपकी बात सुनूंगा. पार्टी को लेकर वह बोले कि कांग्रेस की गारंटी युवाओं, महिलाओं के साथ है.
मोदीजी जम्मू-कश्मीर आकर युवाओं के भविष्य के लिए झूठे आँसू बहा रहे है।
असलियत ये है कि पिछले 10 सालों में पूरे देश के युवाओं को अंधकार में धकेल दिया जिसके लिए खुद मोदीजी जिम्मेदार हैं।
अभी बेरोज़गारी के आँकड़े आए है। 45 वर्षों की सबसे ज़्यादा बेरोज़गारी मोदीजी की देन है।… pic.twitter.com/V4MOYFPdKJ
— Mallikarjun Kharge (@kharge) September 29, 2024
होनी है एक और रैली
गौरतलब है कि मल्लिकार्जुन खड़गे की एक और रैली उधमपुर के रामनगर में होनी है लेकिन इससे पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ गई है. फिलहाल खड़गे को कठुआ के GMC अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाज जारी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चिकित्सकों ने उनको ECG की सलाह दी है. फिलहाल रिपोर्ट सामने आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
जब तक मोदी को नहीं हटाएँगे …तब तक मैं ज़िंदा रहूँगा,
आपकी बात सुनूँगा… आपके के लिए लड़ूँगा !! pic.twitter.com/M58zGxVNuX
— Mallikarjun Kharge (@kharge) September 29, 2024