Mallikarjun kharge: ‘जब तक मोदी को…’, मंच पर बिगड़ी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत-Video

September 29, 2024 by No Comments

Share News

Mallikarjun kharge: कांग्रेस पार्टी की ओर से बड़ी खबर सामने आ रही है. जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के जसरोटा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत बिगड़ने पर पार्टी में हड़कंप मच गया. हालांकि तबीयत बिगड़ते ही आनन-फानन में जांच के लिए मेडिकल टीम को मंच पर ही बुलाई गई.

इस सम्बंध में एक वीडियो भी खड़के के सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मंच पर भाषण देते हुए दिखाई दे रहे हैं. वह कह रहे हैं कि जब तक मोदी को नहीं हटाएँगे …तब तक मैं ज़िंदा रहूँगा, आपकी बात सुनूँगा… आपके के लिए लड़ूँगा…इसी के साथ ही खड़गे ने कहा कि ये लोग (केंद्र सरकार) कभी चुनाव नहीं कराना चाहते थे. अगर वे चाहते तो एक-दो साल में ही चुनाव करा लेते. बताया जा रहा है कि इतना कहते ही उनकी आवाज अचानक धीमी हो गई. फिलहाल उनको क्या दिक्कत हुई है, इस सम्बंध में अभी कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है हालांकि कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि डॉक्टर जांच के बाद ही बता पाएंगे कि किस वजह से उनकी तबियत बिगड़ी और उनको क्या हुआ है?

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुए तैयार

मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाषण के दौरान भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वो चुनाव के लिए तैयार हो गए. उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 10 सालों में भारत के युवाओं को कुछ नहीं दिया. तो वहीं उन्होंने अपनी तबीयत बिगड़ने पर कहा कि जब तक पीएम नरेंद्र मोदी को नहीं हटा देंगे तब तक मैं जिंदा रहूंगा और आपकी बात सुनूंगा. पार्टी को लेकर वह बोले कि कांग्रेस की गारंटी युवाओं, महिलाओं के साथ है.

होनी है एक और रैली

गौरतलब है कि मल्लिकार्जुन खड़गे की एक और रैली उधमपुर के रामनगर में होनी है लेकिन इससे पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ गई है. फिलहाल खड़गे को कठुआ के GMC अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाज जारी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चिकित्सकों ने उनको ECG की सलाह दी है. फिलहाल रिपोर्ट सामने आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.