पाकिस्तान में घुसकर लिया था शहीद साथियों का बदला, हाथ मलता रह गया था पाकिस्तान; जब भारतीय सेना ने की थी सर्जिकल स्ट्राइक…Video

September 29, 2024 by No Comments

Share News

Surgical Strike: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की नापाक हरकतें किसी से छुपी नहीं है. जहां भारत हमेशा शांति की बात करता रहा है तो वहीं पाकिस्तानी आतंकी लगातार भारत पर छुपकर वार कर रहा है. यही वजह है कि कई बार भारत को भारी नुकसान भी उठाना पड़ा है. इसी तरह की एक कायराना हरकत 18 सितंबर 2016 को भी की गई थी. पाकिस्तान के आतंकियों ने कायरों की तरह भारत में गलत तरीके से घुसकर उरी में सोए हुए भारतीय सेना के जवानों पर हमला बोल दिया था. सेना के कैंप में हुए इस हमले में 18 जवान शहीद हो गए थे. इस हमले से पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था, लोग इसका विरोध कर रहे थे और पाकिस्तान से बदला लेने की मांग कर रहे थे.

तो वहीं इस हमले के 10 दिन बाद भारत ने पाकिस्तानी आतंकियों को इस तरह से जवाब दिया था, जिसे वे कभी नहीं भूल सकते. बता दें कि भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान के तमाम आतंकियो को मौत की नींद सुला दिया था.

PoK में मौजूद तमाम आतंकी ठिकानों को कर दिया था तबाह

18 सितंबर का बदला लेने के लिए सेना के जवानों ने PoK में मौजूद तमाम आतंकी ठिकानों को नेस्तानाबूत कर दिया था. भारतीय सेना के इस हमले में 50 से अधिक आतंकियों को मार गिराया गया था. इस पूरे ऑपरेशन को सर्जिकल स्ट्राइक का नाम दिया गया था. मालूम हो कि इस ऑपरेशन की जरा भी भनक पाकिस्तानी सेना को नहीं लगी थी लेकिन जब तक पाकिस्तान को इस ऑपरेशन के बारे में जरा भी पता चला और उसने अपने फाइटर जेट्स को सीमा पर भेजा, तब तक भारतीय सेना अपना बदला लेकर वापस लौट चुकी थी और पाकिस्तान हाथ मलता रह गया था. सबसे बड़ी बात तो ये कि इसके बारे में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को बताया था.

उरी में सूरज निकलने से ठीक पहले किया गया था हमला

मालूम हो कि जम्मू-कश्मीर के उरी में भारतीय सेना का एक कैंप था। इसी कैंप में आतंकवादियों ने कायरों की तरह छिपकर सोते हुए जवानों पर हमला कर दिया था. जैश-ए-मोहम्मद के 4 आतंकी 18 सितंबर 2016 उरी स्थित इंडियन आर्मी कैंप में घुसे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी और टेंटों को आग के हवाले कर दिया था. सुबह सूरज निकलने से ठीक पहले ये हमला किया गया. इस दौरान जवान गहरी नींद में थे. यही वजह रही कि जवानों को बचने का मौका नहीं मिला र भारत ने 18 जवानों को खो दिया था. हालांकि मौके पर मौजूद स्पेशल फोर्सेस ने चारों आतंकियों को मार गिराया था लेकिन भारत को भारी नुकसान पहुंचा था.

पाकिस्तान ने नहीं स्वीकार की थी आतंकियों की कायराना हरकत

बता दें कि पाकिस्तान ने इस बात को तब एक बार भी स्वीकार नहीं किया था कि उसके आतंकियों ने कायरतापूर्ण ये हमला भारतीय जवानों पर किया गया है. हालांकि इस पर सरकार ने कुछ कहा नहीं था लेकिन पाकिस्तान की इस हरकत का बदला लेने के लिए पर्दे के पीछे पूरी स्क्रिप्ट लिखी जा रही थी। कोई भी नहीं जानता था कि भारतीय सेना क्या कदम उठाने जा रही है. भारतीय सेना ने बड़ी ही बहादुरी के साथ ही इस पूरे ऑपरेशन के लिए पहले आतंकी ठिकानों की पहचान की और फिर हमला कहां करना है ये तय किया गया. इसी के साथ ही आतंकी कैंप कहां-कहां पर स्थित हैं इसकी भी पूरी खोजबीन कर ली गई थी. फिर 28 सितंबर 2016 की देर रात भारत के पैरा कमांडो की एक टीम पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में इस तरह से घुसी कि पाकिस्तान को भनक भी नहीं लगी. करीब 3KM अंदर घुसने के बाद भारतीय सेना के जवानों ने अपना सर्जिकल स्ट्राइक कर बड़ी संख्या में आतंकियों को ढेर कर दिया था. बता दें कि इस पर ‘उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक’ फिल्म भी बनाई गई है. (फीचर फोटो-सांकेतिक है, सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें-क्या आप जानते हैं हिंदी सिनेमा की पहली देशभक्ति फिल्म कौन सी थी? एक अंग्रेज ने बनाई थी और हो गई थी हिट…इस हीरो ने निभाया था अहम रोल-Video