Lucknow News: आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को मिला ये गिफ्ट…खिले चेहरे
Social Work: चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन ने 25 सितम्बर को बंथरा क्षेत्र की दो बच्चियों को स्कूल जाने के लिए साइकिल गिफ्ट की. इसके बाद दोनों बच्चियों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी. मालूम हो कि इन बच्चियों के पिता का निधन हो चुका है और बच्चियों की मां घरों में काम करके अकेले ही इनको पढ़ा रही है। ऐसे में कुछ जरूरी आवश्यकताओं को पूरा करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है.
मालूम हो कि संस्था इस तरह के सामाजिक कार्य कई वर्षों से लगातार कर रही है और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चियों की मदद कर रही है. अब तक संस्था द्वारा लगभग 45 बच्चों को साइकिल का सहयोग किया जा चुका है. इस बार एक बच्ची की साइकिल डॉ गरिमा की ओर से दी गई. बता दें कि डॉ गरिमा पेशे से गाइनेकोलॉजिस्ट हैं और समाजसेवा में निरंतर आगे रहती हैं. तो वहीं दूसरी बच्ची को ममता सिंह, रैपिड एक्शन फोर्स के कमांडेंट मनोज कुमार गौतम, राज, श्वेता चावला,संवेदना के सहयोग से साइकिल प्रदान की गई.
इसको लेकर संस्था की सर्वेसर्वा ओम सिंह कहती हैं कि इस तरह के सामाजिक कार्य, सभी के प्रयासों से ही संभव हो पाते हैं और बूंद बूंद मिलकर सागर बन जाता है। स्नेहा और माही नाम की बच्चियां क्लास 9 और 10 में पढ़ती हैं और स्कूल दूर होने की वजह से जाने आने में काफी परेशानी होती थी। बंथरा क्षेत्र के प्रदीप कुमार पात्रा ने इसकी सूचना मुझे दी थी। इसके बाद शरद मेहरोत्रा की मदद से साइकिल शॉप के मालिक राजीव अरोड़ा से बात हुई और उन्होंने भी अपनी तरफ से कीमत में काफी छूट देकर इस कार्य में सहयोग किया.
ये भी पढ़ेंKumbh Mela-2025: कुंभ मेले के लिए चलेंगी 992 स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं