Population Control Law: जनसंख्या नियंत्रण के लिए मोदी सरकार करे ये काम…कानून की मांग को लेकर अनोखा अभियान चलाने वाले दम्पति ने दिया सुझाव

September 30, 2024 by No Comments

Share News

Demand for Population Control Law: भारत सहित पूरी दुनिया की जनसंख्या बढ़ती जा रही है जो कि चिंता का विषय है. बढ़ती जनसंख्या के कारण पूरी दुनिया को तमाम तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. जहां विश्व की जनसंख्या 8 अरब हो गई है तो वहीं भारत की आबादी बढ़कर लगभग 142 करोड़ हो गई है।

सरकार गरीबी हटाने की बात तो करती है, परन्तु इसकी जड़ यानी आबादी रोकने की ठोस योजना बनाने को लेकर आगे कदम बढ़ाने में डरती हुई भी दिखाई देती है. इसको लेकर कई तरह के सवालों से भी भारत की सरकार घिरी हुई है. आज हम आबादी के संसार में पहले स्थान पर हैं। स्वतत्रता के समय देश की जनसंख्या 33 करोड के लगभग थी। पिछले वर्षों में जनसंख्या ने ऐसी छलांग लगाई कि यह 150 करोड हो गई है। समय रहते इस गंभीर समस्या पर विचार करना बेहद जरूरी होता जा रहा है.

बता दें कि देश में जनसंख्या कानून लागू हो, इसको लेकर दिनेश तलवार और दिशा तलवार एक अनोखा अभियान चला रहे हैं. ये दम्पति सुरभि परिवार फाउंडेशन के तहत हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर उल्टा चलते हुए सरकार से देश में कानून लागू करने की मांग कर रहे हैं. वह करीब 30 साल से देश के तमाम हिस्सों में इसको लेकर अभियान चला चुके हैं और लगातार इसको लेकर मांग कर रहे हैं. इसी के साथ ही उन्होंने सरकार को कई सुझाव भी दिए हैं, ताकि देश की बढ़ती जनसंख्या पर लगाम लगाया जा सके.

तलवार दम्पति ने दिए ये सुझाव

बॉलीवुड के सितारों से जनसंख्या रोकने का प्रचार सरकार कराये. दिनेश तलवार कहते हैं कि देश की जनसंख्या जिस तेज रफतार से बढ रही है, वह सभी के लिए चिंता का विषय है। अनुरोध है कि सरकार बॉलीवुड सितारों का सहयोग लेकर जनता को जनसंख्या रोकने हेतु जागरूक करे।

जिला जनसंख्या निरोधक अधिकारी की नियुक्ति की जाए. प्रत्येक जनपद में जिला जनसंख्या अधिकारी का पद सृजित किया जाये। नसबंदी की जानकारी भी समय-समय पर प्रदान कर सकें। पल्स पोलियो की तरह जनसंख्या स्थिरीकरण कार्यक्रम चलाये जायें।

विश्व चीन की प्रगति में आश्चर्यचकित है। उसके दूरदर्शी नेताओं ने जनसंख्या की बाढ को रोकने के लिए एक बच्चे का कानून बनाया। दूसरी ओर हमारे देश में आबादी बेलगाम हो रही है, और हमारे शासकों ने आंखे बंद कर रखी हैं। निकट भविष्य में भारत गरीबी की तरह जनंसख्या में भी नंबर-वन होगा।

तलवार दम्पति ने सुझाव दिया है कि जिस दम्पति का एक ही बच्चा है, उन्हें सरकार की ओर से विशेष सुविधा दी जानी चाहिए। जिनके एक बेटी है, उनको तो नकद आर्थिक सुविधा दी जाये।

जनसंख्या हमारे भारत की समस्या है। जिससे हमारे बच्चों का भविष्य भी जुडा हुआ है। आपसे अनुरोध है कि दो बच्चों वाले महिला-पुरूष ही चुनाव लडने के लिए पात्र होने चाहिए, इसके लिए भी सरकार कानून बनाए.

जनसंख्या नियंत्रण के लिए केन्द्र सरकार धर्मगुरूओं की सहायता ले. दिनेश कहते हैं कि हमारे देश में धर्म सबसे महत्वपूर्ण है तथा प्रत्येक धर्म की अलग-अलग मान्यता है। परन्तु जनसंख्या के साथ देश का हित जुडा हुआ है। तब सभी को मिलकर सोचना होगा। ताकि बढती जनसंख्या को रोका जा सके। सुझाव है कि केन्द्र सरकार सभी धर्मों के प्रमुखों की समय-समय पर बैठक आयोजित करे और जनसंख्या के समाधान का कोई रास्ता अब निकालना ही चाहिए।

निजी टी0वी0 चैनलों पर आबादी रोकने के कार्यक्रम अनिवार्य कर दिए जाएं. आज इलैक्टोनिक मीडिया ने अपनी पहुंच घर-घर बना ली है। सरकार इन चैनलों के स्वामियों की एक बैठक बुलाकर उसमें कहे कि परिवार नियोजन के कार्यक्रम एक दिन में कम से कम तीन बार अवश्य दिखायें। आपसे अनुरोध है कि आप केन्द्र सरकार, प्रशासन, मंत्री से इस संबंध में अवश्य वार्तालाप करें कि कृपा करके आबादी रोकने की पहल तो अब करनी ही होगी।

जनसंख्या पर लोकसभा में चर्चा हेतु निवेदन करते हुए दिनेश कहते हैं कि जनसंख्या जैसी सबसे बडी व विकराल समस्या पर लोकसभा में बहस अत्यन्त आवश्यक है। यह न केवल देश हित में है, बल्कि इससे आने वाली पीढी का भविष्य भी निर्भर होगा। निवेदन करते हैं कि देश की सबसे बडी जनसंख्या समस्या संसद में अविलम्ब चर्चा की जानी चाहिए। जिसे आप (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) ही करा सकते हैं।

जनसंख्या से बडी है गरीबी है. दिनेश तलवार ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर कहा है कि आप एक विचारशील तथा अनुभवी राजनेता हैं। क्या आप यह नहीं मानते कि जनसंख्या की बाढ ने ही भारत को विश्व के निर्धन देशों का अग्रणी बना दिया है। आजादी के बाद देश में भ्रष्टाचार व जनसंख्या ने ही छलागें मार कर तरक्की की है। जब भ्रष्टाचार पर बहस हो सकती है तो जनसंख्या पर क्यों नहीं. तलवार दम्पति ने कहा कि आपसे अनुरोध है कि इस ज्वलंत समस्या के समाधान हेतु कोई ठोस कदम उठाने की पहल कीजिये। इसी के साथ ही तलवार दम्पति ने पीएम से मिलने का समय भी मांगा है. इसी के साथ ही तलवार दम्पति ने दावा किया है कि वे पिछले 30 वर्ष से भारत के हर प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांग चुके हैं लेकिन उनको सफलता नहीं मिली.

ये भी पढ़ें-Kumbh Mela-2025: कुंभ मेले के लिए चलेंगी 992 स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं