Lucknow: दुर्गा पूजा के अवसर पर चित्रकथी आर्ट स्कूल ने आयोजित की कला और शिल्प कार्यशाला

October 6, 2024 by No Comments

Share News

Lucknow: चित्रकथी आर्ट स्कूल द्वारा दुर्गा पूजा के अवसर पर कला और शिल्प कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस मौके पर बच्चों और वयस्कों ने भाग लेकर विभिन्न कला और शिल्प तकनीकों का अनुभव किया। इस कार्यशाला में कलाकारों ने माँ दुर्गा की सुंदर प्रतिमा बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया.

craft workshop

वर्कशॉप

चित्रकथी आर्ट स्कूल के निदेशक आशुतोष वर्धन ने बताया कि “हमें खुशी है कि हम दुर्गा पूजा के अवसर पर इस कार्यशाला का आयोजन कर सके। यह बच्चों और वयस्कों के लिए एक अद्भुत अवसर है अपनी रचनात्मकता का पता लगाने का।”

कार्यशाला का आयोजन साउथ सिटी स्थित चित्रकथी आर्ट स्कूल में किया गया जिसमें- प्रथा, श्रुति, तन्मय, इरिक, सावी,त्रयक्ष,सिद्धि, अंशिका श्रद्धा, दिव्या आदि शामिल रहे। कार्यशाला का आयोजन दीपक सोनी,शिवम यादव व शुभम के नेतृत्व में हुआ।

craft workshop

ये भी पढ़ें-Navodaya Vidyalaya: नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल, जल्दी करा लें पंजीकरण