Navodaya Vidyalaya: नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल, जल्दी करा लें पंजीकरण

October 6, 2024 by No Comments

Share News

Navodaya Vidyalaya News: नवोदय विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने का सपना तमाम माता-पिता की आंखों में होता है तो वहीं इस विद्यालय में प्रवेश के लिए सबसे पहले प्रवेश परीक्षा के बार्डर को क्रॉस करना होता है, जो बच्चा इस परीक्षा में पास होता है, उसी का एडमीशन लिया जाता है. मालूम हो कि नवोदय विद्यालय योजना के अनुसार, प्रत्येक जिले में चरणबद्ध तरीके से एक जवाहर नवोदय विद्यालय स्थापित किया जाना है. फिलहाल वर्तमान में 27 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में 653 विद्यालय संचालित हैं।

तो वहीं नवोदय विद्यालय समिति (NVS) कल यानी 7 अक्टूबर को जेएनवीएसटी कक्षा 6 में प्रवेश के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगा. ऐसे में जो भी परिजन अपने बच्चे को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2025 में बैठाना चाहते हैं उनको कल तक एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट (navodaya.gov.in) पर जाकर आवेदन कर लेना होगा. इसी के साथ ही जिन छात्रों के पास अपना पंजीकरण नंबर नहीं है, वे अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम और जन्मतिथि बताकर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इसे प्राप्त कर सकते हैं। आधिकारिक विवरणिका के अनुसार, प्रत्येक विद्यालय में कक्षा VI में अधिकतम अस्सी छात्रों को चयन परीक्षा के माध्यम से प्रवेश दिया जाता है।

दो चरणों में होगी परीक्षा

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए जेएनवी में कक्षा-VI में प्रवेश के लिए जेएनवी चयन परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी. पहली परीक्षा 12 अप्रैल, 2025 को और दूसरी परीक्षा 18 जनवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। पहले चरण के तहत 12 अप्रैल, 2025 को सुबह 11:30 बजे जम्मू और कश्मीर (जम्मू-I, जम्मू-II और सांबा को छोड़कर), मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी और तवांग जिलों में परीक्षा होगी तो वहीं हिमाचल प्रदेश के चंबा, किन्नौर, मंडी, सिरमौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति और शिमला जिलों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले और लेह और कारगी में भी परीक्षा आयोजित की जाएगी.

इस तरह करें आवेदन?

प्रवेश परीक्षा के लिए इच्छुक को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (navodaya.gov.in) पर जाना होगा.
इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध JNVST कक्षा 6 प्रवेश 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करना होगा.
इसके बाद पंजीकरण विवरण दर्ज करना होगा और फिर सबमिट पर क्लिक करना होगा.
एक बार इस प्रक्रिया के हो जाने के बाद खाते में लॉगिन करें।
आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और फिर पेज डाउनलोड करें और फिर आगे किसी तरह की जरूरत पड़ने के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़ें-शर्मनाक: हरियाणा कांग्रेस के मंच पर महिला नेता के साथ “बैड टच”…Video वायरल, कुमारी शैलजा ने कही ये बात, भाजपा ने बोला हमला