दलित कैसे पकाते हैं खाना और क्या खाते हैं…? किचन सम्भालते हुए राहुल गांधी ने दी ये रोचक जानकारी-Video
Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता व रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दलित के खान-पान पर चर्चा करते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में शाहू पटोले हैं जो कि बता रहे हैं कि आज भी लोग नहीं जानते हैं कि दलित क्या खाते हैं. उन्होंने इसको लेकर एक किताब भी लिखी है. इसकी भी वह जानकारी देते हुए दिखाई दे रहे हैं.
दरअसल राहुल गांधी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में रहने वाले शाहू पटोले के घर पहुंचते हैं और फिर यहां पर दलित खान-पान को लेकर चर्चा होती है. इस मौके पर उनके किचन में राहुल गांधी खाना पकाते हुए भी दिखाई देते हैं. इस मौके वीडियो में राहुल गांधी कहते दिख रहे हैं कि दलित क्या खाते हैं, कैसे पकाते हैं और इसका सामाजिक और राजनीतिक महत्व क्या है, इस जिज्ञासा के साथ, मैंने अजय तुकाराम सनदे जी और अंजना तुकाराम सनदे जी के साथ एक दोपहर बिताई।
उन्होंने कोल्हापुर, महाराष्ट्र में मुझे अपने घर सम्मान के साथ बुलाकर रसोई में हाथ बंटाने का मौका दिया। हमने मिलकर चने के साग की सब्ज़ी ‘हरभऱ्याची भाजी’ और बैंगन के साथ तुवर दाल बनाई। पटोले जी और सनदे परिवार के जाति और भेदभाव के निजी अनुभवों पर बात करते हुए, हमने दलित खानपान के प्रति जागरूकता की कमी और इस संस्कृति के documentation के महत्व पर चर्चा की।
राहुल गांधी ने ये भी कहा कि बहुजनों को हिस्सेदारी और अधिकार संविधान देता है, और उस संविधान की रक्षा हम करेंगे लेकिन समाज में सभी की सच्ची समावेशिता और समानता तभी संभव होगी जब हर एक भारतीय दिल में भाईचारे की भावना के साथ प्रयास करे।
दलित किचन के बारे में आज भी बहुत कम लोग जानते हैं। जैसा शाहू पटोले जी ने कहा, “दलित क्या खाते हैं, कोई नहीं जानता।”
वो क्या खाते हैं, कैसे पकाते हैं, और इसका सामाजिक और राजनीतिक महत्व क्या है, इस जिज्ञासा के साथ, मैंने अजय तुकाराम सनदे जी और अंजना तुकाराम सनदे जी के साथ एक दोपहर… pic.twitter.com/yPjXUQt9te
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 7, 2024