काश! अपनी भी होती ऐसी ही किस्मत…इस ऑफिस का वर्क कल्चर देख आप भी कह उठेंगे यही बात-Video

October 7, 2024 by No Comments

Share News

LinkedIn India Work Culture: भला कौन नहीं चाहता कि वह जहां नौकरी कर रहा है वहां का वर्क कल्चर उसके अनुकूल हो और वह स्वस्थ्य वातावरण में काम कर सके. लेकिन अक्सर देखने को मिलता है कि कंपनियों पर कर्मचारी टॉक्सिक वर्क कल्चर का आरोप लगाते हैं. हालांकि कई ऐसी भी कंपनी हैं जहां पर टीम वर्क होता है और ऑफिस का वातावरण इतना अच्छा होता है कि कर्मचारी सालों तक टिके रहते हैं और कंपनी को आगे बढ़ाने की हर कोशिश करते हैं. कुछ ऐसा ही लिंक्डइन इंडिया (LinkedIn India) के बेंगलुरु ऑफिस के साथ भी हो रहा है.

यहां पर कंपनी ने इतना खुशनुमा वर्ककल्चर रखा है कि कर्मचारियों को पता ही नहीं चलता कि वह ऑफिस में हैं या फिर घर में. इस ऑफिस का एक वीडियो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम (Instagram) पर वायरल हो रहा है, जिसमें रौनक रामटेक (Raunak Ramteke) लिंक्डइन इंडिया के हेडक्वार्टर के बारे में बताते हुए दिखाई दे रहे हैं. तो वहीं सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

ऑफिस रूम का नाम काजू कतली

रौनक रामटेक बताते हैं कि वह 3 दिन की वर्क ट्रिप पर लिंक्डइन इंडिया के हेडक्वार्टर में आए थे और उनकी यह वर्क ट्रिप बहुत मजेदार बन गई. उन्होंने बताया कि हमने चर्चा की कि अगले तीन दिन हमें क्या करना है. इसके बाद हमने एक शानदार खाना खाया, जो कि बहुत हेल्थी भी था. कंपनी की लीडरशिप ने हमें गाइड किया. वीडियो में वह आगे बताते हुए कह रहे हैं कि बेंगलुरु के इडली सांभर और ऑमलेट शानदार हैं. वहां खाना खाने में बहुत मजा आता है. फिर हमने काजू कतली रूम में मीटिंग की. साथ ही ऑफिस में एक लाइब्रेरी भी है. यहां कर्मचारी अपनी किताबें दान कर सकते हैं ताकि दूसरे लोग उन्हें पढ़ सकें.

लिंक्डइन बना मिसाल

मालूम हो कि इस समय भारत की कई बड़ी कंपनियां कर्मचारियों के शोषण के गंभीर आरोपों से घिरी हुई हैं. तो वहीं लिंक्डइन का ये ऑफिस उनको एक सकारात्म संदेश भी देता है. मालूम हो कि लिंक्डइन की स्थापना साल 2003 में हुई थी. यह एक ऐसा सोशल मीडिया नेटवर्क है. यहां पर प्रोफेशनल एक-दूसरे से जुड़ते हैं और यहां कई क्षेत्रों में जॉब की सम्भावनाएं भी मिलती हैं. लोगों को इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नेटवर्किंग का लाभ अपने बिजनेस और नौकरी में मिलता है. इसके अलावा कंपनियां भी इस प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को नौकरियां देती हैं तो वहीं बेरोजगार भी इस प्लेटफार्म पर अपने लिए नौकरी सर्च करते हैं. पूरी दुनिया में लिंक्डइन नेटवर्क को बहुत पसंद किया जाता है. उनका ऑफिस और यह सोच ऐसे समय में अन्य कंपनियों के लिए किसी मिसाल से कम नहीं.

लिंक्डइन के ऑफिस के अंदर कैफेटेरिया, गेमिंग रूम, म्यूजिक रूम और क्रिकेट के लिए भी जगह मौजूद है तो वहीं रूम के नाम भी गुलाब जामुन और काजू कतली जैसे रोचक नाम दिए गए हैं, जो कि लोगों को खासे आकर्षित भी करते हैं और कर्मचारियों को भी good फील कराते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raunak Ramteke (@raunak_ramteke)

ये भी पढ़ें-Viral News: इस दुकान पर मिठाईयों के ऊपर दौड़ता दिखा चूहा…! वायरल Video देख आ जाएगी उल्टी; सोशल मीडिया यूजर्स ने दी ये सलाह