Viral News: इस दुकान पर मिठाईयों के ऊपर दौड़ता दिखा चूहा…! वायरल Video देख आ जाएगी उल्टी; सोशल मीडिया यूजर्स ने दी ये सलाह

October 5, 2024 by No Comments

Share News

Viral Video: एक ओर जहां त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है तो वहीं दूसरी ओर मिठाईयों में मिलावट को लेकर खबरें भी सामने आने लगी हैं. तो दूसरी ओर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक बड़ी मिठाई की दुकान में चूहा मिठाईयों के ऊपर जमकर दौड़ लगा रहा है. तो वहीं ये वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने लोगों को मिठाई छोड़कर फलों को खाने की सलाह दी है.

ये वीडियो दिल्ली के चौक स्थित अग्रवाल स्वीट्स का बताया जा रहा है. फिलहाल इस वीडियो को वायरल करने के साथ ही सोशल मीडिया यूजर ने प्रशासन से दुकान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है. तो वहीं स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चिंता साफ दिखाई दे रही है, क्योंकि जिस दुकान की मिठाईयों में ये चूहा दौड़ रहा है, वह इलाके में काफी मशहूर दुकान है और इस दुकान के लिए ये उम्मीद भी नहीं की जा सकती थी.

ऐसे में मिठाईयों के ऊपर दौड़ते चूहे को देखकर लोगों का किसी भी मिठाई की दुकान से मिठाई खरीदने का भरोसा उठ गया है. सोशल मीडिया यूजर विनय कुमार गौतम कहते हैं कि ये तो सामने दिख गया पता नही कैसे बनाते है। मिठाई से अच्छा है फल खरीदे और रिश्तेदारी मे ले जाएं और बांटें. वहीं सुभद्रा नंदिनी सिंह कहती हैं कि लोगो के सेहत के साथ खिलवाड़ करना बंद करो. इसीलिये लोग इतना बीमार होते हैं. फिलहाल ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है, खबर स्टिंग इसकी पुष्टि नहीं करता.

ये भी पढ़ें-Israel-Iran War: क्या ईरान के हमले से बचने के लिए बंकर की ओर भागे इजरायल के PM? जानें वायरल Video का पूरा सच