अनिल बाजपेई को चुना गया ऑल इंडिया वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन एंप्लॉय फेडरेशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष, दी ये महत्वपूर्ण जानकारी
Employees Federation: ऑल इंडिया वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन एंप्लॉय फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर अनिल बाजपेई को चुना गया. जूम मीटिंग के दौरान उनके नाम की घोषणा की गई. उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही, उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाई देने वालों का तांता लग गया.
सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म से लेकर व्हाट्सअप पर उनको बधाई संदेश लगातार भेजे जा रहे हैं तो वहीं फोन के जरिए भी उनके समर्थक व परिचित बधाई दे रहे हैं. फिलहाल अनिल बाजपेई ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया ऑल इंडिया वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन की बैठक 9 फरवरी 25 को भुवनेश्वर उड़ीसा प्रांत में होगी. उन्होंने कहा कि इस बैठक में इंडिया के पदाधिकारी स्टेट यूनिट के इकाइयों के महामंत्री आदि सभी पदाधिकारी शामिल होंगे.
ये भी पढ़ें-Ratan Tata: क्या यही है रतन टाटा का आखिरी Video? जानें इस दावे में हैं कितनी सच्चाई?