अब क्यों उड़ी है सलमान खान की नींद…? जानें क्या गलती हुई है उनसे जो जेल में बैठा लॉरेंस बिश्नोई पड़ा जान के पीछे?-Video
Lawrence Bishnoi-Salman Khan: मुम्बई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की शनिवार (12 अक्टूबर 2024) रात बांद्रा ईस्ट इलाके में तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. हालांकि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस उनके गैंग से जुड़े तार खंगाल रही है तो दूसरी ओर कहा जा रहा है कि इस हत्या की जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस विश्नोई गैंग ने ली है. हालांकि गैंग के किसी जिम्मेदार सदस्य की ओर से ये बयान सामने नहीं आया है.
हालांकि सोशल मीडिया पर इस घटना के तार लॉरेंस बिश्नोई से जोड़ कर ही देखे जा रहे हैं और इस सम्बंध में कई वीडियो और तस्वीरें भी वायरल की जा रही है. तो वहीं बाबा सिद्दीकी से उसकी क्या दुश्मनी हो सकती है, सवाल का जवाब अभी सामने नहीं आ सका है लेकिन बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद कहा जा रहा है कि सलमान खान की चिंता बढ़ गई है. हालांकि उनके घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. माना जा रहा है कि सलमान खान से बाबा सिद्दीकी की दोस्ती ही हत्या की वजह बनी. हालांकि लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान को मारने की खुलआम धमकी दे चुका है और लॉरेंस वीडियो के सामने भी ये कह चुका है कि उसके जीवन का मकसद सलमान खान को मारना है.
बिश्नोई समाज में जन्म लेने पर गर्व होता है
हम हमारे इलाके में पेड़ पौधो और जीवों कभी परेशान नहीं होने देंगे ।
"लॉरेंस बिश्नोई"#SalmanKhan pic.twitter.com/Dfmef8GCpP— Dinesh Vana (@DineshVana2) October 13, 2024
जानें क्या है दुश्मनी की वजह?
बता दें कि ये दुश्मनी आज की नहीं बल्कि सालों पुरानी है. दुश्मनी की वजह थी काला हिरण का शिकार। इस मामले में सलमान खान पर आरोप है कि उन्होंने काले हिरण को मारा और फिर उसे पकाकर खा गए. इसी के बाद से लॉरेंस बिश्नोई सलमान की जान के पीछे पड़ा है. दरअसल बिश्नोई समाज काले हिरण को भगवान की तरह पूजता है और वह खुद को प्रकृति की रखवाला मानते हैं. इस घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें साफ दिख रहा है कि बिश्नोई समाज किस तरह से जानवरों की देखभाल कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई चाहता है कि सलमान खान उनसे माफी मांगे और सलमान का कहना है कि जब उन्होंने ऐसा कुछ किया ही नहीं, तो वो माफी किस बात की मांगे? दोनों ही अपनी-अपनी बात पर अड़े हुए हैं, नतीजतन धमकी, फायरिंग और मर्डर का दौर जारी है और सलमान खान की नींद उड़ी हुई है?
पूरे विश्व भर में आप नजर मारेंगे तब भी आपको बिश्नोई समाज से बड़ा पशु पक्षी प्रेमी कोई नहीं मिलेगा
सलमान खान पर आरोप है कि उन्होंने जोधपुर में काले हिरण को मारा था जिसको लेकर लॉरेंस बिश्नोई बार-बार सलमान खान को धमकी भी देते रहते हैं
मामला जो भी हो लेकिन पशु पक्षियों के प्रति… pic.twitter.com/zer5EbMvQ5
— KK NEHRA (@Krishan88701400) October 13, 2024
कब हुई काले हिरण की घटना?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1998 में सलमान खान फ़िल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान जोधपुर में थे. इसी दौरान उनके ऊपर आरोप लगा था कि उन्होंने काले हिरणों का शिकार किया. ये मामला कांकाणी गांव का था. इसमें तीन मामले दर्ज हुए थे. सलमान खान के साथ-साथ सैफ़ अली खान, तब्बू, नीलम कोठारी और सोनाली बेंद्रे पर भी आरोप लगे थे. तो वहीं इस केस में काले हिरण का शिकार करने के लिए सलमान खान द्वारा उकसाने का आरोप लगा था. इस मामले में सलमान खान को पांच साल की जेल और 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया था. इसके बाद सलमान खान ने इस सज़ा के ख़िलाफ़ स्थगन लिया और मामला हाई कोर्ट में है. तो दूसरी ओर बिश्नोई समुदाय ने काले हिरण को सम्मानित करने के लिए जोधपुर के कांकाणी गांव में एक स्मारक बनवाया है.
सलमान के घर के बाहर हुई फायरिंग
बीते दिनों सलमान खान के घर के बाहर हवाई फ़ायरिंग होने के बाद से उनके घर के बाहर पुलिस बल बढ़ा दिया गया था तो वहीं अब जब उनके मित्र बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई है तो उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. तो वहीं जबसे काला हिरण वाला मामला शुरू हुआ है, तबसे ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से सलमान खान को धमकी मिलती रही हैं। कभी फोन कॉल, तो कभी ई-मेल्स के जरिए जानलेवा धमकी मिलती रहती है। तो वहीं लॉरेंस बिश्नोई ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उसके जीवन का मकसद सलमान खान को खत्म करना है. इसी के साथ ही लॉॉरेंस ये भी कह चुका है कि जो भी सलमान का दोस्त होगा वह उसका दुश्मन होगा. गौरतलब है कि बाबा सिद्दकी से पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रैवाल और एपी ढिल्लों के घर पर भी फायरिंग की गई थी, जिसकी जिम्मेदारी लेते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान से नजदीकियां होना बताया था। तो दूसरी ओर मीडिया सूत्रों के मुताबिक, बाबा की मौत के बाद सलमान खान बेहद परेशान हैं और सो भी नहीं पा रहे हैं। सलमान खान अपने दोस्त की मौत के गम में बेहद दुखी हैं।
#WATCH मुंबई: अभिनेता सलमान खान के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। pic.twitter.com/2RwTm405hL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 13, 2024