Health Tips: ये सुपरफूड बूस्ट कर देंगे आपकी इम्यूनिटी…आज ही करें डाइट में शामिल
Health Tips: इस बिजी लाइफ में लोगों की खाने-पीने से लेकर न जाने कितनी ही आदतें बदल गई हैं, जिसका सीधा असर सेहत पर पड़ रहा है. लगातार लोग कम उम्र में गम्भीर बीमारियों को शिकार हो रहे हैं तो वहीं हाल ही कोरोना महामारी ने भी ये बता दिया कि हमें अपनी डाइट को कितना पौष्टिक बनाना जरूरी है. शरीर के लिए जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स जो कि हमारी थारी से गायब हो गए हैं वो हमारे लिए कितना जरूरी है. ये हम लोगों ने कोरोना लहर के दौरान जाना. इसी के बाद लोगो ने अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने का प्रयास शुरू किया है. तो आइए जानते हैं कि हमारे शरीर के लिए क्या है बेहद जरूरी-
विटामिन ए
जड़ वाली सब्जियों और साग से मिलने वाले बीटा-कैरोटीन भी हमारे सेहत के लिए बहुत जरूरी है. भारत एक ऐसा देश है जहां पर मौसम के हिसाब से सब्जियां व फल उपलब्ध रहते हैं. ऐसे में हमें चाहिए कि इनका अधिक से अधिक सेवन करें. तो वहीं बीटा-कैरोटीन विटामिन ए में परिवर्तित हो जाता है, जो शरीर में सूजन को कम करने के साथ एंटीबॉडी को वायरस से निपटने में मदद कर सकता है। बीटा-कैरोटीन सबसे अधिक खुबानी, शकरकंद, स्क्वैश, खरबूजा, गाजर, पालक आदि में मिलता है.
विटामिन सी
हमारे शरीर के लिए विटामिन सी बेहद जरूरी है। ब्रोकोली, स्ट्रॉबेरी, कीवी फ्रूट, अंगूर, संतरे, कीनू, आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन मिलता है। विटामिन सी शरीर में रोगों से लड़ने की शक्ति देता है।
ग्रीन टी-विटामिन डी
विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक है. यह हमें धूप, मछली और अंडे से मिल जाता है। एक्पर्ट कहते हैं कि आपका शरीर सप्ताह में केवल तीन बार लगभग 13 से 15 मिनट ही धूप में रहने से विटामिन डी बना सकता है। इसके अलावा इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी का भी सेवन किया जा सकता है.
विटामिन ई
विटामिन ई हमें मेवे, बीज और साग से भरपूर मात्रा में मिलता है. इसे हमें अपने रोजमर्रा के भोजन में जरूर शामिल करना चाहिए. इससे हमें इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ ही शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है।
पानी की न होने दें कमी
इन सबमें सबसे जरूरी है कि आप शरीर में पानी की कमी बिल्कुल न होने दें। अगर आप सादा पानी नहीं पीना चाहते तो पानी में नींबू, तरबूजे, खीरे या पुदीने का इस्तेमाल कर डिटॉक्स वाटर बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं. तो इसी के साथ ही खीरा, तरबूज, खरबूज में पानी की मात्रा बेहद अधिक होती है। इसलिए इन फलों का सेवन करते रहें. यह फल शरीर में पानी की कमी को तो पूरा करते ही है, साथ में शरीर को तरोताजा रखने में काफी सहयोगी होते हैं.