Bahraich Violence: बहराइच हिंसा के दौरान SP वृंदा शुक्ला से क्यों चिढ़ गई पब्लिक…? सोशल मीडिया पर झेलना पड़ रहा है विरोध-Video, फेमस हैं लेडी सिंघम के नाम से
Bahraich Violence: उत्तर प्रदेश के बहराइच में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान शुरू हुई हिंसा के बाद सोमवार को भी तनाव लगातार जारी है. भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौजूद है. घटना के दौरान कई राउंड फायरिंग की बात सामने आई है तो वहीं गोली लगने के कारण राम गोपाल मिश्रा नाम के युवक की मौत होने के बाद बवाल और बढ़ गया.
घटना में कई घायल भी हुए हैं. इस दौरान जिले की एसपी वृंदा शुक्ला लगातार मोर्चा संभाले हुए हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको #मुस्लिम क्षेत्र के नाम से वायरल किया जा रहा है.
मुस्लिम क्षेत्र क्या होता है ,
अब क्या देश के अंदर भी बंटवारा हैमतलब मुसलमानो का एरिया मुस्लिम है
और हिंदुओ का एरिया सेक्युलर है ।।@CMOfficeUP pic.twitter.com/Q8RmgmjuHh— Äbhï$hëk Güptä (@mind_kracker) October 14, 2024
इस वीडियो में वह कहती दिख रही हैं कि एक जुलूस मुस्लिम क्षेत्र से मस्जिद के सामने से निकल रहा था जिसमे दोनों पक्षों मे किसी बात को लेकर तकरार हुई जिसमे दोनो पक्ष आमने-सामने हुए, उसमें आपस में कुछ लोग उत्पात मचाने लगे. जिस घटना क्रम में हिंदू पक्ष की तरफ से एक व्यक्ति को गोली लगी जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई.
इसी वीडियो को शेयर करते हुए Ujjaval Tiwari (@Ujjaval4JNP) ने लिखा है मुसलमान के द्वारा हिंदू युवा की हत्या कर दी गई और पुलिस हिंदुओं को ही उपद्रवी कह रही है। पुलिस प्रसाशन हिंदुओ के शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन नहीं करने दे रही हैं। इसी के साथ ही योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए कहा गया है कि आप से विनती हैं हिंदुओ भाइयों पर कोई कार्रवाई न करें. Deepak Singh (@SinghDeepakUP)ने इसी वीडियो को शेयर करते हुए सवाल किया है कि मुस्लिम क्षेत्र क्या होता है? फिलहाल ये खबर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है. इसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता.
#बहराइच एसपी वृंदा शुक्ला जी कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कोहिमा तक सिर्फ भारत है।यहां कोई मुस्लिम क्षेत्र नही है वह पकिस्तान में है। आपकी पुलिस गोपाल मिश्रा बचा नही सकी अब जले पे नमक मत चिड़किए देश से माफी मांगिए।#Bahraich #BahraichUPK1lling #BahraichViolence #BahraichPolice pic.twitter.com/YLq2339nFY
— Ganesh (@me_ganesh14) October 14, 2024
जानें कब और क्यों आईं चर्चा में?
वृंदा शुक्ला उस समय चर्चा में आई थीं जब वह चित्रकूट में तैनात थीं और उन्होंने जेल में बंद मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास से मिलने आई उनकी पत्नी निकहत को अरेस्ट कर लिया था और तमाम गैरकानूनी चीजें बरामद की थी. इसी के बाद उनको लेडी सिंघम कहा जाने लगा. वह सीधे मुख्तार अंसारी के परिवार से भिड़ गईं थीं.
जानें कौन हैं वृंदा शुक्ला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वृंदा शुक्ला मूल रूप से हरियाणा के पंचकूला की रहने वाली हैं. वह साल 2014 बैच की तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई पंचकूला में ही हुई. यूपी कैडर की अधिकारी ने प्रारंभिक पढ़ाई के बाद पुणे के महिंद्रा यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ इंडिया से स्नातक की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड सोशल साइंस से आगे की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी शुरू की. अमेरिका की एक निजी कंपनी में जॉब के दौरान ही उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी की थी जिसमें सफलता हासिल की.
दूसरे प्रयास में ही पास कर ली थी सिविल सर्विस की परीक्षा
वृंदा शुक्ला ने साल 2014 में अपनी दूसरी कोशिश में सिविल सर्विस की परीक्षा पास कर ली थी. इसके बाद उनको नगालैंड कैडर मिला और फिर यूपी कैडर में वह आ गईं.
पति भी हैं आईपीएस
वृंदा शुक्ला के पति भी आईपीएस अधिकारी हैं. उनका नाम अंकुर अग्रवाल है. वह भी यूपी कैडर के आईपीएस हैं. वह साल 2016 में सिविल सर्विस में चुने गए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह उस वक्त अपने पति अंकुर की बॉस रह चुकी हैं, जब वह नोएडा में तैनात थीं.
मुस्लिम क्षेत्र? 😡
ये क्या होता पुलिस महोदया?
इनके बयान को ध्यान से सुनिए आख़िर बोल क्या रही है और गोली किसने मारी?
मुस्लिम क्षेत्र में हिंदू ना जाएं और हिंदू क्षेत्र में मुस्लिम ये मान लिया जाय ऐसी सोच जब पुलीस रखेगी तो क्या होगा देश का..!@myogiadityanath#Bahraich pic.twitter.com/KUVqYZutSK— अमित मल्ल (हिन्दू) (@AmitMal24046557) October 14, 2024