AKTU News: बीटेक लेटरल एंट्री और एमबीए एमसीए की काउंसलिंग कल
AKTU News: डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सरकारी एवं सरकारी स्ववित्त पोषित संस्थानों में खाली सीटों पर स्पेशल राउंड की काउंसलिंग में सीयूईटी पीजी के तहत के एमबीए, एमसीए और एमसीए लेटरल एंट्री और सीयूईटी यूजी के तहत बीटेक लेटरल एंट्री पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए फिजिकल रिपोर्टिंग एवं सीट आवंटन मंगलवार को होगा।
काउंसलिंग विश्वविद्यालय परिसर के मुख्य भवन में चौथे तल पर हॉल में होगी। फिजिकल रिपोर्टिंग सुबह साढ़े नौ बजे से 11 बजे तक चलेगी। इसके लिए 27 काउंटर बनाये गये हैं। वहीं सीट अलॉटमेंट साढ़े 12 बजे से होगा। सभी अभ्यर्थियों को जरूरी प्रमाणपत्रों की स्वतः प्रमाणित दो प्रतियों के साथ ही ओरिजनल डॉक्यूमेंट लाना अनिवार्य होगा। वहीं 70 हजार रूपये का डिमांड ड्राफ्ट भी जमा करना होगा। काउंसलिंग के लिए विभिन्न काउंटर बनाये गये हैं। जहां सभी अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच होगी। समन्वयक प्रो0 ओपी सिंह ने काउंसलिंग के लिए तैयारियां पूरी करायी।
ये भी पढ़ें-Viral Video: सोसायटी की 14वीं मंजिल से कूद रहा था शख्स…मची चीख-पुकार…फिर