MP News: जबलपुर की खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट… दो की मौत; 15 लोग गम्भीर रूप से घायल

October 22, 2024 by No Comments

Share News

MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां मंगलवार की सुबह आयुध निर्माणी खमरिया के एफ6 अनुभाग में पिच्योरा बम को बॉयल्ड आउट करते समय फायर हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में कपीब 13 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं तो वहीं दो की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि जिस समय ये तेज ब्लास्ट हुआ उस समय भवन में करीब एक दर्जन से अधिक लोग काम कर रहे थे। फिलहाल सभी घायलों को महाकौशल हॉस्पिटल भेज दिया गया है, जहां इलाज किया जा रहा है.

फिलहाल चिकित्सकों ने जानकारी दी है कि जिन घायलों को महाकौशल हॉस्पिटल रेफर किया गया है, उनके नाम है श्यामलाल और रणधीर है। दोनों की हालत गंभीर है तो वहीं जिन लोगों को कम चोट लगी है उनका भी इलाज लगातार जारी है. तो दूसरी ओर राहत बचाव कार्य लगातार जारी है और आशंका है कि मलबे में कई कर्मचारी दबे हो सकते हैं. मालूम हो कि जिस इमारत में धमाका हुआ है, यह बिल्डिंग भारतीय वायुसेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले हज़ारों पाउंड के बम बनाने के लिए जानी जाती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये धमाका बिल्डिंग नंबर 201 में हुआ है. धमाका इतना ज़बरदस्त था कि पूरी बिल्डिंग ध्वस्त हो गई और छत उड़ गई। घटना सुबह करीब 10:45 बजे की बताई जा रही है। पूरी घटना को लेकर आयुध निर्माणी खमरिया से जुड़े अधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि रूसी पेचोरा बम को उबालकर निकाला जा रहा था। यह करीब 30-40 साल पुराना बम है। हम काफी समय से उबालकर निकालने की प्रक्रिया कर रहे हैं। विस्फोट की घटना वहीं पर हुई है। जिस बिल्डिंग में विस्फोट हुआ, उसमें हमारे चार साथी थे, उनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक व्यक्ति लापता है। दूसरी बिल्डिंग में करीब 11 कर्मचारी थे, वे सभी सुरक्षित हैं, उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है।

ये भी पढ़ें-Bomb Threats: विमानों के बाद CRPF स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, स्कूल प्रबंधनों को मिला ईमेल; मचा हड़कंप, पुलिस इस एंगल से कर रही है जांच