Amity: अंतरसंस्थान प्रतियोगिता में एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी रहा अव्वल, इतने स्वर्ण और रजत किए अपने नाम

October 25, 2024 by No Comments

Share News

Amity: एमिटी विश्वविद्यालय में चल रहे 25 वें इंटर एमिटी इंस्टीटयूटशन स्पोर्टस मीट की रजत जयंती ‘‘संगठन 2024’’ के समापन समारोह और संस्थापक दिवस समारोह का आयोजन एमिटी खेल परिसर में किया गया। खेल प्रतियोगिता संगठन 2024 में एमिटी स्कूल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की टीम को प्रथम, एमिटी लॉ स्कूल नोएडा को द्वितीय और एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ साइकोलॉजी एंड एलाइड साइंसेस को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजयी होने वाली टीमों एवं छात्रों को एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा अशोक कुमार चौहान, एमिटी विद्यालय समूह की चेयरपरसन डा अमिता चौहान, एमिटी विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश के चांसलर डा अतुल चौहान, एमिटी विश्वविद्यालय हरियाणा के चांसलर डा असीम चौहान और एमिटी विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश के चांसलर डा अतुल चौहान द्वारा वार्षिक ‘‘ डा अशोक कुमार चौहान पुरस्कार’’ प्रदान करने घोषणा की जो वैश्विक स्तर पर विभिन्न क्षेत्र जैसे विज्ञान, अनुसंधान, व्यापार, प्रबंधन, कला आदि में अतुलनीय कार्य करने वाले किसी एक व्यक्ति को हर वर्ष प्रदान किया जायेगा।

एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के अंतरसंस्थान प्रतियोगिता में एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की टीम ने 23 स्वर्ण, 11 रजत और 06 कास्य पदक लेकर प्रथम स्थान, एमिटी लॉ स्कूल नोएडा की टीम ने 12 स्वर्ण, 18 रजत और 13 कास्य पदक लेकर द्वितीय स्थान और एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ साइकोलॉजी एंड एलाइड साइंसेस की टीम ने 13 स्वर्ण, 07 रजत और 05 कास्य पदक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश को प्रथम, एमिटी विश्वविद्यालय हरियाणा को द्वितीय और एमिटी लखनउ कैंपस को तृतीय विजेता घोषित किया गया।

एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा अशोक कुमार चौहान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सदैव जीवन का लक्ष्य को उंचा रखो और उसे पूरा करने के लिए कार्य करते रहो। जब जीवन में आपका कोई उददेश्य होता है तो आपके जीवन का हर दिन महत्वपूर्ण होता है और आप एक पल भी व्यर्थ नही गंवा सकते। आज देश का हर व्यक्ति देश की अर्थव्यवस्था व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है इसलिए कभी भी स्वंय के कम आंकलन ना करें। बड़े सपने देख और जीवन में सफल होने के लिए समझौता ना करे। उन्होनें कहा कि एमिटी का एक मात्र उददेश्य आपको राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करना है, आप जिस भी क्षेत्र में रूचि रखते हो चाहे प्रबंधन हो या कला, खेल हो या विज्ञान आपको सर्वश्रेष्ठ बनना है।

संगठन 2024 के चेयरपर्सन डा एस के श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए इंटर एमिटी इंस्टीटयूटशन स्पोर्टस मीट ‘‘संगठन 2024’’ के संर्दभ में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होने जानकारी देते हुए कहा कि अंतर संस्थान खेल प्रतियोगिता की रजत जयंती पर ‘‘संगठन संस्थान खेल प्रतियोगिता की रजत जयंती पर ‘‘संगठन 2024’’ के दौरान कुल 22 खेल प्रतियोगिताओं, 01 ई स्पोर्टस प्रतियोगिताओं, 30 विंटेज प्रतियोगिताओं और तकनीकी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न एमिटी संस्थानो से लगभग 30 हजार छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं जैसे हॉकी, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, फुटबाल, क्रिकेट, खो खो, बैंडमिंटन, टेबल टेनिस, स्ववैश, सॉफ्ट बॉल, टॅग ऑफ वार शतरंज, कैरम, तैराकी, योग, कराटे आदि, ई स्पोर्टस में लूडों और तकनीकी प्रतियागिताओं में आरसी कार रेस व ड्रोन रेस का आयोजन किया गया। इस वर्ष पहली बार आरसी कार रेस को संगठन 2024 के हिस्से के रूप मेे पेश किया गया।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा अंतर एमिटी संस्थान खेल प्रतियोगिता संगठन की रजत जयंती पर 25 वर्ष पूर्ण होनें कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया गया। इसके अतिरिक्त संगठन पर आधारित 25 वर्ष की फिल्म को भी दिखाया गया। इस अवसर पर देश के एमिटी विश्वविद्यालयों और विद्यालयों सहित एमिटी विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश के विभिन्न संस्थानों द्वारा मार्च पास्ट भी किया गया। कार्यक्रम में एमिटी झंडे को फहरा कर, एआईएमसी के कैडटों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया और स्पोर्ठस कैंप्टनों द्वारा खेल ज्योती को प्रज्जवलित भी किया गया।

संस्थापक दिवस समारोह में एमिटी हयुमिनिटी फांउडेशन की चेयरपरसन पूजा चौहान, रितनंद बलवेद एजुकेशन फांउडेशन के ट्रस्टी आनंद चौहान, अरूण चौहान, अजय चौहान, एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंड एमिटी स्कूल ऑफ फाइन आर्ट की चेयरपरसन दिव्या चौहान, एमिऑन की चेयरपरसन सपना चौहान, एमिटी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन के चेयरमैन अजीत चौहान, एमिटी ऑनलाइन के उपाध्यक्ष अभय चौहान, एमिटी कैपिटल वेंचर के सिनियर वाइस प्रेसीडेंट अमोल चौहान, महताब चौहान, रिद्धिमा चौहान सहित एमिटी विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर, संस्थानों के निदेशक उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें-AKTU News: जल्द ही यूपी में विदेशी विश्वविद्यालय शुरू करेंगे अपना कैंपस…सीएम योगी के सलाहकार डा. जीएन सिंह ने स्टार्टअप को लेकर दी बड़ी जानकारी

Tags: