सपा कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए… पूर्व जिलाध्यक्ष को मारा थप्पड़-Video
Samajwadi Party News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सपा कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ते नजर आ रहे हैं. वीडियो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से सामने आया है. यहां पर समाजवादी पार्टी की एक प्रेस वार्ता थी. इसी दौरान पार्टी के नेताओं के बीच जमकर मारपीट हो गई. यहां तक कि पुलिस बुलानी पड़ी.
सपा नेता अंशुमान सिंह के समर्थकों और पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी के बीच विवाद ऐसा शुरू हुआ की बात हाथापाई तक पहुंच गई और फिर मौके पर जमकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि यह झगड़ा बैठने की व्यवस्था को लेकर हुआ था. प्रेस वार्ता भी बीच में हो रोकनी पड़ी. इस वीडियो ने पार्टी के अंदर चल रहे मतभेदों को उजागर कर दिया है.
गोरखपुर प्रेस क्लब में समाजवादी पार्टी की प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए।
सपा नेताओं के बीच इधर मार-पीट की घटनाएं बढ़ गईं है। pic.twitter.com/g7YabCiaTg
— Arvind Mohan Singh (@ArvindSinghUp) October 3, 2026
कार्यक्रम में सपा महानगर अध्यक्ष सबीर कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, काजल निषाद, संजय पहलवान, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री डॉ. मोहसिन, जय प्रकाश यादव, रणजीत पासवान समेत पार्टी के दर्जनों वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे. वैसे इस थप्पड़ कांड की चर्चा भाजपा खेमे में जमकर हो रही है और सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल कर पार्टी के अंदर के जारी मतभेद पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं.
गोरखपुर:- सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को थप्पड़ मारा। कुर्सी पर बैठने को लेकर भिड़े सपा कार्यकर्ता।
प्रेस कॉफ्रेंस में हुई मारपीट का वीडियो वायरल……कुर्सी में बैठने को लेकर 2 पक्षों में विवाद।
दोनों पक्षों में पहले गाली-गलौज हुई। इसके बाद हाथापाई शुरू हो गई। pic.twitter.com/yoTDhfojZ4
— Arun (आज़ाद) Chahal 🇮🇳 (@ArunAzadchahal) October 3, 2026
ये भी पढ़ें-वेतन बढ़े और 30 लाख मिले…सफाईकर्मियों को लेकर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण की बड़ी मांग…Video