Ducks: इन देशों में जेल की सुरक्षा में लगाई गई हैं बत्तखें…हैरान करने वाली वजह आई सामने

October 26, 2024 by No Comments

Share News

Ducks: अक्सर आपने सुना होगा कि जेल की सुरक्षा के लिए ट्रेंड कुत्ते या फिर सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाते हैं लेकिन दुनिया के कुछ देश ऐसे भी हैं जहां जेल की सुरक्षा के लिए बत्तख का इस्तेमाल किया जाता है. है न ये चौंका देने वाली बात..खैर यहां जानेंगे कि ऐसा क्यों किया जा रहा है.

बत्तखें इस तरह करती हैं जेल की सुरक्षा?

ये तो सभी जानते हैं कि बत्तखें देखने में सुंदर और बहुत ही प्यारी लगती हैं लेकिन वो कई जानवरों के लिए खतरनाक भी होती हैं. बत्तखों की उपस्थिति से जंगली जानवर जेल के पास नहीं आते हैं. चूंकि बत्तख पानी में रहने वाला जीव है. इसलिए वह पानी में होने वाली किसी भी तरह की गतिविधि को तुरंत भाप लेता है. अगर कोई व्यक्ति पानी के रास्ते जेल में घुसने की कोशिश करेगा तो वह तुरंत पकड़ा जाएगा क्योंकि किसी भी अजनबी के होने पर बत्तखें तुरंत शोर मचाने लगती हैं. इस तरह वो जेल के अंदर मौजूद सुरक्षाकर्मियों को खतरे की सूचना दे देती हैं. बत्तखों को पालना और उनकी देखभाल करना बहुत महंगा नहीं होता है. हालांकि वो अपना भोजन स्वयं ही ढूंढ लेती हैं.

ये देश करते हैं बत्तखों का इस्तेमाल

यूरोप के कई देशों के साथ ही अमेरिका में भी जेलों की सुरक्षा के लिए बत्तखों का इस्तेमाल किया जाता है. इसी के साथ ही नीदरलैंड में कई जेलों में बत्तखों का इस्तेमाल सुरक्षा के लिए किया जाता है. जेल के आस-पास के पानी में तैरती रहती हैं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखती हैं. अगर जरा भी आहट होती है तो वो चिल्ला कर तुरंत सूचना देने का भी काम करती हैं. ये बिल्कुल सुरक्षा गार्ड की तरह काम करती हैं.

ये भी पढ़ें-अगर खत्म करना चाहते हैं जात-पात तो…जानें क्या सलाह दी है पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने?-Video