अगर खत्म करना चाहते हैं जात-पात तो…जानें क्या सलाह दी है पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने?-Video

October 26, 2024 by No Comments

Share News

Dhirendra Shastri: बागेश्वर पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह देश में जात-पात खत्म करने की चाह रखने वालों को सलाह देते नजर आ रहे हैं. दरअसल छतरपुर में बागेश्वर धाम पर सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का आयोजन किया गया था जिसका आयोजन 18 से 24 अक्टूबर तक किया गया। इसी दौरान सभी श्रद्धालुओं से उन्होंने अपील की कि आप सभी लोग अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (ट्विटर), फेसबुक और इंस्टाग्राम सहित सभी अकाउंट्स पर अपने-अपने नाम के आगे हिंदू लिखना शुरू कर दें.

वायरल वीडियो में वह कहते दिखाई दे रहे हैं कि अगर जात-पात खत्म करना चाहते हैं तो अपने नाम के आगे या फिर पीछे हिंदू लिखना शरू कर दें. इसी के साथ ही उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे हिंदू अंकित, हिंदू सत्यम, हिंदू मनीष और हिंदू धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लगाना प्रारंभ कर दें और सभी लोग अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नाम के आगे हिंदू लगाए। इससे एक क्रांति खड़ी होगी।

यही नहीं उन्होंने ये भी कहा है कि सभी लोग अपना मोबाइल खोल लें और मेरा वीडियो बनाएं। मैं जो कहता हूं, उसे अमल में लाएं। अगर देश से जात-पात को खत्म करना है तो अपने नाम के आगे या पीछे हिंदू लगाना शुरू कर दें। यानी जो भी लोग फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म का यूज करते हैं वो लोग अपने नाम के आगे या पीछे हिंदू जोड़ लें, ताकि सब एक हो सकें।

ये भी पढ़ें-Heart Attack: दोस्तों के साथ हंसते हुए बात कर रहा था युवक…अचानक गिरा जमीन पर और…Video