Diwali Totaka: दीवाली की रात करें ये आसान टोटका, पूरे साल घर में बरसेगी बरकत
Diwali Totaka: कार्तिक मास की अमावस्या की रात को दीवाली की पूजा की जाती है. इस रात माता लक्ष्मी जी की पूजा करने का विधान है तो वहीं तंत्र-मंत्र में विश्वास करने वाले लोग इस रात को सिद्धि हासिल करने के लिए कई तरह की पूजा करते हैं. भारतीय ज्योतिष अनुसन्धान संस्थान के निदेशक आचार्य विनोद कुमार मिश्र बताते हैं कि दीवाली (Diwali) की रात सभी प्रकार के कष्टों को हरने की रात होती है। अगर इस रात में कुछ सरल उपाय कर लिए जाएं तो तमाम छोटे-छोटे कष्टों से बचा जा सकता है।
आचार्य कहते हैं कि दीपावली की रात गणेशजी को लक्ष्मी जी के बाएं रख कर पूजा की जाये तो कष्ट दूर होते हैं। दीपावली की सुबह तेल से मालिश करके स्नान करना चाहिए।
दीपावली के दिन सरसों के तेल का या शुध्द घी का दिया जलाकर काजल बना ले ये काजल लगाने से भूत प्रेत पिशाच, डाकिनी से रक्षा होती है और बुरी नजर से भी रक्षा होती है।
दीपावली की रात कुबेर भगवान ने लक्ष्मी जी की आराधना की थी तो कुबेर बन गए। लक्ष्मी प्राप्ति हेतु निम्न मंत्र जपें-
लक्ष्मी मन्त्र
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा
अगर घर में खींचातानी हो या दुकान में बरकत नहीं हो तो हर रविवार को एक लोटे में जल भर कर 21 बार गायत्री मन्त्र (ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यम भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात) का जप करके जल को दीवारों पर छिड़क दें पर ध्यान रहे की पैरों के नीचे जल ना आये।
आचार्य बताते हैं कि दिवाली के दिन पूजा करने के दौरान पूजा स्थल में सफेद रंग की कौड़ी रख दें और उसके बाद उन कौड़ियों को लाल रंग के कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें. माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन भर घर धन-धान्य से भरा रहता है. प्राचीन समय में कौड़ी को धन के रूप में प्रयोग किया जाता था.
DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। किसी भी धार्मिक कार्य को करते वक्त मन को एकाग्र अवश्य रखें। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)
ये भी पढ़ें-Diwali Katha: दीवाली पर जरूर पढ़ें ये कथा…नहीं तो पूजा रह जाएगी अधूरी !
Diwali-2024: दीवाली पर गृह दोष निवारण के लिए करें ये सरल काम… चंद्रमा को दें अर्घ्य; पढ़ें ये मंत्र