Lucknow University: ताजिकिस्तान के विश्वविद्यालयों को योग और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में करेगा सहयोग लखनऊ विश्वविद्यालय

January 15, 2025 by No Comments

Share News

Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो आलोक कुमार राय के नेतृत्व में ताजिकिस्तान गए प्रतिनिधि मंडल ने ताजिकिस्तान के दो चिकित्सा विश्वविद्यालयों इब्न ए सीना स्टेट मेडिकल युनिवर्सिटी दुशांबे एवं मेडिकल युनिवर्सिटी ख़फलन के साथ महत्वपूर्ण सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

इस समझौते के तहत, दोनों विश्वविद्यालय शैक्षिक सहयोग, अनुसंधान और छात्रों के आदान-प्रदान के क्षेत्र में सहयोग करेंगे। इस अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो आलोक कुमार राय ने कहा, “यह समझौता लखनऊ विश्वविद्यालय और ताजिकिस्तान के मेडिकल विश्वविद्यालय के बीच एक नए युग की शुरुआत करेगा। हम दोनों विश्वविद्यालयों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं वैश्विक शिक्षा उदार प्रावधानों में सक्षम संवाद करती है और वर्तमान शैक्षिक परिवेश में जहां अंतर्विषयिकता  एक प्रभावी शैक्षिक आयाम है चिकित्सा विश्वविद्यालयों को अन्य संकाय के साथ सहयोग और समन्वय स्थापित करके जनमानस की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य किया जा सकता है ।

इस सहयोग ज्ञापन के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं

शैक्षिक सहयोग जिसके अंतर्गत दोनों विश्वविद्यालय शैक्षिक कार्यक्रमों में सहयोग करेंगे और एक दूसरे के विशेषज्ञता का लाभ उठाएंगे,

अनुसंधान जिसके अंतर्गत दोनों विश्वविद्यालय अनुसंधान परियोजनाओं में सहयोग करेंगे और एक दूसरे के साथ ज्ञान साझा करेंगे,

छात्रों का आदान-प्रदान जिसके अंतर्गत दोनों विश्वविद्यालय छात्रों के आदान-प्रदान कार्यक्रमों में सहयोग करेंगे और एक दूसरे के छात्रों को अपने यहां अध्ययन करने का अवसर प्रदान करेंगे।

यह समझौता लखनऊ विश्वविद्यालय और ताजिकिस्तान के मेडिकल विश्वविद्यालय के बीच एक मजबूत और स्थायी संबंध की नींव रखेगा। ताजिकिस्तान के मेडिकल विश्वविद्यालय भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत योग, प्राकृतिक चिकित्सा और वैकल्पिक स्वास्थ्य के आयामों का अध्ययन करेंगें। ज्ञात हो कि ताजिकिस्तान में भारतीय विद्यार्थी चिकित्सा पाठ्यक्रमों का अध्ययन कर रहे हैं। ताजिक स्टेट मेडिकल युनिवर्सिटी के रेक्टर प्रो गुलज़ोदा मोहम्मद शाह कुर्बान अली ने कहा भारतीय ज्ञान परंपराएं काफी रोचक और गूढ़ हैं और आज का हमारा समझौता ज्ञापन भविष्य में चिकित्सा विज्ञान में नई संभावनाओं को जन्म देंगे।

ये भी पढ़ें-क्या आपने कभी देखा है नागा साधुओं का ऐसा अद्भुत सैलाब…Videos, जानें कहां से आते हैं और फिर कहां चले जाते हैं?