Lucknow: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के 5 जोन, 16 सर्किल और 54 थानों का पुर्नगठन… ये कर दिए गए बड़े बदलाव

April 20, 2025 by No Comments

Share News

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कमिश्नरेट लागू होने के बाद दूसरी बार कई थानों के सर्किल और जोन में बदलाव किया गया है. यह फैसला कमिश्नरेट की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए लिया गया है. इस तरह से पांच जोन, 16 सर्किल और 54 थानों के पुर्नगठन पर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने मुहर लगा दी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस मुख्यालय से पुर्नगठन की मंजूरी मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी है। गौरतलब है कि इससे पहले 4 नवंबर 2022 को नगर एवं लखनऊ ग्रामीण का विलय होने पर पुर्नगठन किया गया था। तत्कालीन समय में पांच जोन, 16 सर्किल में कुल 52 थाने थे। इसके बाद महिंगवा और साइबर क्राइम थाने की कमिश्नरेट में बढ़ोत्तरी के बाद 54 थाने हो गए थे। फिलहाल अब इनके पर्वेक्षण के मद्देनजर यह व्यवस्था लागू की गई है।

पुर्नगठन के बाद हुआ ये बदलाव

मध्य जोन

इस जोन में हजरतगंज, कैंट और महानगर सर्किल शामिल है। बता दें कि कैंट पहले पूर्वी जोन में शामिल था। हजरतगंज सर्किल हजरतगंज, हुसैनगंज, गौतमपल्ली और महिला थाना है। कैंट सर्किल में कैंट, आलमबाग, आशियाना और मानकनगर थाने को शामिल किया गया है। महानगर सर्किल में हसनगंज, मदेयगंज और महानगर कोतवाली को शामिल किया गया है।

पश्चिमी जोन

बता दें कि पुर्नगठन के बाद पश्चिमी जोन में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. अब इस जोन में चौक, बाजारखाला, कैसरबाग और काकोरी सर्किल को शामिल किया गया है। तो वहीं चौक सर्किल में चौक के साथ ही ठाकुरगंज और वजीरगंज थाना और बाजारखाला सर्किल में तालकटोरा, सआदतगंज व बाजारखाला कोतवाली को पूर्ववत की भांति ही रखा गया है. दूसरी ओर काकोरी में दुबग्गा, पारा के साथ ही काकोरी थाना रहेगा। फिलहाल इस सर्किल से मानकनगर थाने को हटा दिया गया है। इसी के साथ ही कैसरबाग सर्किल को मध्य जोन से हटा कर पश्चिम में जोड़ दिया गया है। गौरतलब है कि कैसरबाग सर्किल में कोतवाली कैसरबाग, अमीनाबाद और नाका शामिल है।

उत्तरी जोन

इस जोन के तहत मलिहाबाद के साथ ही अलीगंज और बीकेटी तीन सर्किल हैं लेकिन इस बाद बदलाव करते हुए मलिहाबाद नए सर्किल को जोड़कर गाजीपुर को हटा दिया गया है। अलीगंज सर्किल में पहले की तरह ही अलीगंज, मड़ियांव और जानकीपुरम थाना होगा। नए मलिहाबाद सर्किल में मलिहाबाद, माल और रहीमाबाद तीनों थाने पहले की भांति होंगे। इसी के साथ ही बीकेटी सर्किल का बीकेटी, इटौंजा, सैरपुर, महिगवां और मलिहाबाद थाना होगा।

दक्षिणी जोन

बता दें कि दक्षिणी जोन में मोहलालगंज सर्किल का मोहनलालगंज, नगराम और निगोहां थाना रहेगा। गोसाईगंज सर्किल का गोसाईगंज, सुशांत गोल्फ सिटी और पीजीआई थाना होगा। यहां बता दें कि पीजीआई पहले कैंट सर्किल में था। तो वहीं कृष्णानगर का कृष्णानगर, सरोनजीनगर, बंथरा और बिजनौर चारों थाने पहले की तरह ही रहेंगे।

पूर्वी जोन

पूर्वी जोन में तीन सर्किल गाजीपुर, विभूतिखंड और गोमतीनगर होंगे। गाजीपुर सर्किल का गाजीपुर, गुडंबा, विकासनगर, इंदिरानगर और गोमतीनगर सर्किल का गोमतीनगर, साइबर क्राइम थाना, गोमतीनगर विस्तार थाना और विभूतिखंड सर्किल का विभूतीखंड चिनहट और बीबीडी तीनों थाने पहले की तरह ही रहेंगे.

ये भी पढ़ें-Lucknow: मस्जिद की आड़ में पसरा अतिक्रमण…अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने की ये मांग; मेयर को सौंपा ज्ञापन-Video