Lucknow: मस्जिद की आड़ में पसरा अतिक्रमण…अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने की ये मांग; मेयर को सौंपा ज्ञापन-Video
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगातार अतिक्रमण हटवाने का काम जारी है. मंडलायुक्त रोशन जैकब लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं.
तो इसी बीच अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने मस्जिद के आड़ में पसरे अतिक्रमण की ओर ध्यान आकर्षित किया है. इस सम्बंध में महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने मेयर सुषमा खर्कवाल को ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की है.
शिशिर चतुर्वेदी ने मेयर को ज्ञापन देते हुए बताया कि लखनऊ के महानगर थाने के तहत करामत स्कूल में पूर्णतया अवैध रूप से बनी मस्जिद व उसके आड़ में सड़क पर अतिक्रमण किया गया है.
ज्ञापन में ये भी कहा गया है कि मौके पर प्रार्थी द्वारा प्रदर्शन किया गया था जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने नगर निगम को अतिक्रमण हटाने के लिए पत्र लिखा था लेकिन कार्यवाही अब तक नहीं हुई है. यहां पर अवैध रूप से ई-रिक्शा और टैम्पो स्टैंड भी धड़ल्ले से संचालित हो रहा है.
इसके अलावा दरियावाली मस्जिद ने भी नगर निगम का पार्क कब्जा कर लिया है. वक्फ मस्जिद का गेट नम्बर दो लिख दिया गया है. यही नहीं अमीनाबाद में भी पूरी तरह से अवैध मुमताज कॉलेज पर भी कार्रवाई करने का कष्ट करें.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें-Domestic Violence Act: घरेलू हिंसा के तहत सास को मिला ये अधिकार…इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला