Pahalgam: अभी शादी की मेंहदी भी नहीं छूटी थी…आतंकियों ने छीन ली खुशियां; नौसेना अधिकारी के शव से लिपट कर रोई पत्नी-Video
Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में कल यानी 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को भी आतंकियों ने गोली मार दी थी. शादी के बाद वह पत्नी के साथ घूमने के लिए गए थे. 16 अप्रैल को शादी हुई थी और 19 अप्रैल को उनका रिसेप्शन था और फिर 21 अप्रैल को वह पत्नी हिमांशी के साथ घूमने के लिए गए और 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने उनको गोली मार दी. इस दौरान वह छुट्टी पर थे. दो साल पहले ही वह भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट पद पर तैनात हुए थे.
#WATCH | Delhi | Indian Navy Lieutenant Vinay Narwal’s wife bids an emotional farewell to her husband, who was killed in the Pahalgam terror attack
The couple got married on April 16. pic.twitter.com/KJpLEeyxfJ
— ANI (@ANI) April 23, 2025
इस घटना के बाद से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. आज श्रीनगर से उनका शव हरियाणा के करनाल जिले से भुसली गांव में स्थित उनके पैतृक आवास पर पहुंचा तो पूरा गांव इकठ्ठा हो गया. दोनों ने अपने नए जीवन की शुरुआत को यादगार बनाने के लिए पहलगाम की खूबसूरत वादियों को चुना लेकिन क्या पता था कि जहां वे अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल बिताने जा रहे हैं वही जगह उनकी जिंदगी में कड़वी यादें घोल देगी. बुधवार को जब विनय नरवाल का शव दिल्ली लाया गया तो परिवार के लोगों ने उन्हें आखिरी विदाई दी.
इस दौरान पति के ताबूत से लिपटकर हिमांशी इस तरह रोई कि मौजूद सभी लोगों का दिल भर आया और आंखें रो पड़ीं. हिमांशी ने कहा, प्राउड ऑफ यू…मैं ईश्वर से करती हूं कि तुम्हारी आत्मा को शांति मिले. तुमने अपने जीवन के सबसे खूबसूरत पल जिए और हम हर तरह से तुम्हें गर्व महसूस कराएंगे…इंडियन नेवी में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल और हिमांशी की शादी 16 अप्रैल को हुई थी.
Heartbreaking 💔 Lt. Vinay Narwal’s wife bids Farewell to her Husband. They had gone to spend their Honeymoon Only to have her husband in Coffin 💔😢😭
#pahalgamattack #PahalgamTerroristAttack #WeWantRevenge#पहलगाम_आतंकी_हमला pic.twitter.com/7et0PUMIBd
— SheetalManish Tiwari (Indira fellows) (@Sheetal17727446) April 23, 2025
हिमांशी का हाथ थाम कर परिवार वाले उनको बार-बार ढांढस बंधा रहे थे, लेकिन खुद भी अपने आंसुओं को रोक नहीं पा रहे थे. उसकी आंखें भी आंसुओं से भरी थीं. आसपास खड़े अधिकारियों की आंखों में भी आंसू थे. सोशल मीडिया पर हिमांशी और विनय की 19 अप्रैल की तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो दोनों दुल्हा-दुल्हन की ड्रेस में जयमाल के समय खड़े हैं और खुश दिखाई दे रहे हैं तो वहीं 22 अप्रैल की तस्वीर भी वायरल हो रही है जिसमें आतंकियों की गोली लगने के बाद विनय जमीन पर पड़े हैं और हिमांशी पास बैठकर रो रही हैं. ये तस्वीरें हर किसी के सीने को छलनी कर रही हैं.
#WATCH हरियाणा: पहलगाम आतंकी हमले में कल शहीद हुए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का पार्थिव शरीर करनाल ले जाया गया। pic.twitter.com/7NcO4yiGa0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2025
हर कोई यही कह रहा है कि अभी शादी की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि इस अनहोनी घटना ने हिमांशी का सबकुछ उजाड़ दिया. उसकी खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं. दो दिन पहले तक हिमांशी एक नई नवेली दुल्हन थी. विनय के साथ एक खूबसूरत जिंदगी के सपने हिमांशी ने देखे थे लेकिन आतंकियों ने एक पल में सब कुछ खत्म कर दिया.
हरियाणा के करनाल में विनय अपने परिवार और समुदाय की शान थे. पड़ोसी भी इस घटना के बाद से विनय को यादकर रो रहे हैं और कहते हैं कि वह एक होनहार युवा थे. विनय दो साल पहले ही भारतीय नौसेना मे शामिल हुए थे.