Pahalgam: धर्म पूछा.. फिर उतरवाई पैंट और मार दी सिर पर गोली…रो-रो कर पीड़ितों ने बयां किया दर्द; आतंकवादियों की पहली तस्वीर-स्केच वायरल-Video
Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पर्यटकों सहित 26 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है. दिल दहला देने वाली इस घटना में जिस किसी ने भी अपनों को खोया है, उनका रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है. कोई जोड़ा शादी के बाद जम्मू-कश्मीर घूमने गया था तो कोई मजदूरी कर रहा था. खबर सामने आ रही है कि आतंकियों ने पर्यटकों से पहले उनको धर्म पूछा और फिर गोली मार दी.
इस आतंकी हमले से पूरा देश हिल गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब से लौट आए हैं और उन्होंने एयरपोर्ट पर ही एनएसए डोभाल और विदेशमंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक कर हमले की जानकारी ली। तो दूसरी ओर सोशल मीडिया पर पीड़ित परिवार वालों के वीडियो वायरल हो रहे हैं. पीड़ितों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. सभी की बस एक ही मांग है कि सरकार आतंकियों के खिलाफ कड़ा एक्शन ले और आतंकियों का समूल नाश करे.
मालूम हो की 22 अप्रैल यानी कल पहलगाम में दो से तीन आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया था, जिसमें दो विदेशी सहित भारत के कई राज्यों के नागरिकों के मारे जाने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस आतंकी हमले के बाद से ही पूरे देश में उबाल है.
आतंकियों का स्केच जारी
तो वहीं जम्मू-कश्मीर में पहलगाम में 26 पर्यटकों को गोलियों से भूनने वाले आतंकियों की पहली स्केच सामने आई है. हालांकि एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें आतंकी दिखाई दे रहा है, बैगनी रंग के कुर्ता पायजामा और हाथ में बंदूक (एके-47) लेकर आतंकी दौड़ते हुए नजर आया. घटनास्थल से लिए गए वीडियो में से एक में संदिग्ध आतंकवादी कुर्ता पहने एक व्यक्ति को एके सीरीज की असॉल्ट राइफल के साथ दिख रहा है. सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकवादियों में से एक है. इन आतंकियों की पहचान आसिफ फौजी, सुलेमान साह और अबू तलहा के रूप में की गई है.

स्केच सोशल मीडिया
कानपुर
इस आतंकी हमले में उत्तर प्रदेश के कानपुर के शुभम द्विवेदी की भी मौत हो गई है. उनकी शादी इसी साल 13 फरवरी को हुई थी और वह पहली बार अपनी पत्नी के साथ बाहर घूमने के लिए निकले थे. इस घटना से पूरा परिवार सदमे में हैं. मृतक शुभम के भाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया कि कल दोपहर 3 बजे फोन आया भाई के सिर पर आतंकियों ने गोली मार दी. बता दें कि शुभम द्विवेदी कानपुर के चकेरी थाना श्याम नगर क्षेत्र के निवासी और सीमेंट कारोबारी संजय द्विवेदी के बेटे थे. शुभम 18 अप्रैल को परिवार के साथ घूमने के लिए जम्मू-कश्मीर गए थे.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पर्यटक शुभम द्विवेदी से पहले आतंकियों ने नाम पूछा. जब उन्होंने अपना नाम बताया तो उनको गोली मार दी. पत्नी का कहना है कि नाम पूछने के बाद आतंकवादी ने उनके सिर में गोली मार दी. शुभम की उम्र मात्र 31 साल थी. शुभम के भाई ने बताया कि 11 लोगों का ग्रुप था जो कश्मीर में घूमने के लिए गया हुआ था. उनकी 23 तारीख को वापसी थी लेकिन इससे पहले ही शुभम की मौत की खबर सामने आ गई. इस घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है.

शुभम की फाइल फोटो
शुभम द्विवेदी के चाचा मनोज द्विवेदी ने बताया कि शादी के बाद शुभम पत्नी ऐशन्या के साथ कहीं घूमने नहीं गया था. इसीलिए प्लान बनाया कि परिवार के साथ कश्मीर जाएंगे. उन्होंने रो-रो कर कहा कि किसे पता था कि कश्मीर से उसकी मौत की खबर आएगी. चाचा ने कहा कि परिवार के अन्य लोग अनंतनाग में ही रुके थे. शुभम और पत्नी ऐशन्या पहलगाम घूमने चले गए. आतंकियों ने पहले शुभम का नाम पूछा, फिर कहा कलमा पढ़ो तो छोड़ देंगे. इस दौरान पत्नी ऐशन्या दहशत में इतनी आ गई कि वह कुछ बोल नहीं सकी बस हाथ जोड़ कर रहम की भीख मांगती रही लेकिन आतंकी नहीं पसीजे और शुभम के सिर में गोली मार दी. ऐशन्या वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी. 70 दिन पहले सुहागन बनी ऐशन्या का इस हमले में सब कुछ उजड़ गया है.
मृतक शुभम के भाई ने बताया दोपहर 3 बजे फोन आया भाई के सिर पर आतंकियों ने गोली मार दी…सुनिए…सुरक्षित कश्मीर होने का दावा करने वाली सरकार के दावे की सच्चाई…
कानपुर के चकेरी थाना श्याम नगर क्षेत्र के निवासी और सीमेंट कारोबारी संजय द्विवेदी के बेटे शुभम द्विवेदी की… pic.twitter.com/96FZj014qp
— आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) April 22, 2025
ऐशन्या को कश्मीर के अस्पताल में एडमिट कराया गया है. अब परिवार शुभम की बॉडी के आने का इन्तजार कर रहा है. शुभम श्यामनगर के जिस अपार्टमेन्ट में रहते हैं वहां भी मातम पसरा हुआ है. तो वहीं चश्मदीदों ने भी दावा किया है कि आतंकियों ने टारगेट किलिंग की है. उन्होंने पहले लोगों का नाम और धर्म पूछा, इसके बाद पैंट उतरवाकर सभी के प्राइवेट पार्ट चेक किए फिर गोली मारी. इसके बाद महिलाओं से कहा कि जाओ मोदी सरकार से बताना कैसे हमने मारा.
#WATCH | रायपुर: #PahalgamTerroristAttack हमले में रायपुर निवासी कारोबारी दिनेश मिरानिया की मौत पर रायपुर के कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने कहा, “परिवार के साथ वहां पर प्रशासन से लोग मौजूद हैं। पोस्टमार्टम के साथ बाकी औपचारिकताएं पूर्ण हो गई हैं। कुछ समय बाद उड़ान के जरिए… pic.twitter.com/1iQ8gVsccW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2025
रायपुर
आतंकी हमले में रायपुर निवासी कारोबारी दिनेश मिरानिया की मौत भी हो गई है. यहां के जिलाधिकारी गौरव कुमार सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “परिवार के साथ वहां पर प्रशासन के लोग मौजूद हैं। पोस्टमार्टम के साथ बाकी औपचारिकताएं पूर्ण हो गई हैं। कुछ समय बाद उड़ान के जरिए उन्हें (पीड़ित परिवार और मृतक के शव को) दिल्ली लाया जाएगा. हम प्रशासन और परिवार दोनों से संपर्क बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री का निर्देश है कि इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ प्रशासन और सरकार पूरा सहयोग करे… परिवार के साथ हम लगातार संपर्क में है।”
दक्षिण भारत
तो वहीं दक्षिण भारत से पर्यटक पल्लवी अपने पति के साथ पहलगाम घूमने के लिए गई थीं. पल्लवी ने बताया कि आतंकियों ने पहले मेरे पति को मेरे सामने मार दिया, मैंने आतंकवादियों से कहा अब मुझे भी गोली मार दो. तो आतंकवादियों ने कहा तुमको नही मारेंगे, जाओ मोदी को बता देना.
कर्नाटक
बता दें कि इस आतंकी हमले में शिवमोगा, कर्नाटक के मंजूनाथ ने भी जान गंवाई है. उनके परिजन प्रदीप ने बताया कि “कल हमारे परिवार के लिए सबसे बुरा दिन था. मेरी बहन और उसका बेटा ठीक हैं, लेकिन उसके पति की मृत्यु हो गई है। हम कल सुबह तक उनके यहां आने की उम्मीद कर रहे हैं.” तो वहीं भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा है कि “जितने भी कर्नाटक के पीड़ित थे उनको हम केंद्र सरकार, गृह मंत्रालय और कर्नाटक सरकार के सहयोग से सुरक्षित वापस ले जाने के लिए प्रयास कर रहे हैं.”
#WATCH शिवमोगा, कर्नाटक: #PahalgamTerrorAttack में जान गंवाने वाले मंजूनाथ के परिजन प्रदीप , “कल हमारे परिवार के लिए सबसे बुरा दिन था… मेरी बहन और उसका बेटा ठीक हैं, लेकिन उसके पति की मृत्यु हो गई है। हम कल सुबह तक उनके यहां आने की उम्मीद कर रहे हैं…” pic.twitter.com/84IVExF0Zv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2025
नागपुर
तो वहीं सोशल मीडिया पर नागपुर के एक पर्यटक के परिवार के एक सदस्य का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “मेरा छोटा भाई वहां घूमने गया था। हमें ये जानकारी टीवी से मिली। हमने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क हो नहीं पाया. हम लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन जब से वो यहां से गया था तबसे उसका मोबाइल बंद आ रहा है.”
एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, CNS और भारतीय नौसेना के सभी कार्मिक लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की दुखद मृत्यु से स्तब्ध और बहुत दुखी हैं, जो पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए। हम इस अकल्पनीय दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। भारतीय नौसेना भी… pic.twitter.com/D44HpE6Mjg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2025
भारतीय नौसेना अधिकारी की भी हुई मौत
बता दें कि आतंकी हमले में जम्मू-कश्मीर में छुट्टी के दौरान पहलगाम आतंकवादी हमले में भारतीय नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी शहीद हो गए हैं. उनके परिवार से मुलाकात करने के लिए करनाल विधायक जगमोहन आनंद पहुंचे हैं तो वहीं इस घटना के बाद से ही परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है.
भारतीय नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार के सदस्य ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “सरकार से हमारी अपील है कि ऐसे लोगों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए और इस उग्रवाद को किसी भी तरह से खत्म किया जाए ताकि आगे इस तरह की घटनाएं ना हों.” बता दें कि विनय नरवाल की 6 दिन पहले ही शादी हुई थी और वह हनीमून के लिए अपनी पत्नी के साथ गए थे. वह हरियाणा के करनाल जिले के भूसली गांव के निवासी हैं. 19 अप्रैल को उनकी शादी की रिसेप्शन था और 21 अप्रैल को वह कश्मीर घूमने के लिए गए थे. दो साल पहले ही वह भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट पद पर तैनात हुए थे.
#WATCH | करनाल: जम्मू-कश्मीर में छुट्टी के दौरान #पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले भारतीय नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार के सदस्य ने कहा, “सरकार से हमारी अपील है कि ऐसे लोगों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए और इस उग्रवाद को किसी भी तरह से खत्म किया जाए ताकि… https://t.co/mCeh6FNzlA pic.twitter.com/Art4ERm02b
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2025
तो वहीं भारतीय नौसेना के एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, CNS और भारतीय नौसेना के सभी कार्मिक लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की दुखद मृत्यु से स्तब्ध और बहुत दुखी हैं. दिनेश के त्रिपाठी ने कहा कि हम इस अकल्पनीय दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। भारतीय नौसेना भी हिंसा के इस जघन्य कृत्य में अपनी जान गंवाने वाले अन्य सभी लोगों के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ी है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं.
#WATCH | करनाल | विधायक जगमोहन आनंद ने जम्मू-कश्मीर में छुट्टी के दौरान #पहलगाम आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले भारतीय नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार से मुलाकात की। pic.twitter.com/c8ms1akCvT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2025
घोड़ा चलाने वाले को मारी गोली
जहां कहा जा रहा है कि आतंकियों ने चुन-चुन कर हिंदुओं को गोली मारी है तो वहीं पर्यटकों के साथ ही घोड़ा चलाने वाले अनंतनाग निवासी सैयद हुसैन शाह की भी मौत हुई है. सैयद की मां ने न्यूज एजेंसी एएनआई को आपबीती बताते हुए भावुक हो गईं और रोने लगीं. तो वहीं सैयद हुसैन शाह के परिवार के एक सदस्य ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, “सैयद हुसैन शाह पहलगाम में मजदूरी करने गया था. 3 बजे हमें हमले की सूचना मिली। हमने जब उसे फोन किया तो फोन नहीं लगा. इसके बाद हमने थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। घर आने के बाद हमें घटना की पूरी जानकारी मिली. इसी के साथ ही सैयद के घर वालों ने इंसाफ की मांग की है और दोषियों को सजा देने की मांग की है.
#WATCH | अनंतनाग, जम्मू-कश्मीर: पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले अनंतनाग निवासी सैयद हुसैन शाह की मां आपबीती बताते हुए भावुक हुईं। pic.twitter.com/lYOrCAJyib
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2025
बाजार बंद
आतंकी हमले का जम्मू-कश्मीर में भी पुरजोर विरोध किया जा रहा है. इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने आज बंद का आवह्न किया है और बाजारें बंद हैं. तो वहीं कटरा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
#WATCH | जम्मू-कश्मीर | #PahalgamTerroristAttack के मद्देनजर पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए बंद का सामूहिक आह्वान किया गया है।
वीडियो पुंछ से है। pic.twitter.com/vymWTMv0JL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2025