Pahalgam: अभी शादी की मेंहदी भी नहीं छूटी थी…आतंकियों ने छीन ली खुशियां; नौसेना अधिकारी के शव से लिपट कर रोई पत्नी-Video

April 23, 2025 by No Comments

Share News

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में कल यानी 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को भी आतंकियों ने गोली मार दी थी. शादी के बाद वह पत्नी के साथ घूमने के लिए गए थे. 16 अप्रैल को शादी हुई थी और 19 अप्रैल को उनका रिसेप्शन था और फिर 21 अप्रैल को वह पत्नी हिमांशी के साथ घूमने के लिए गए और 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने उनको गोली मार दी. इस दौरान वह छुट्टी पर थे. दो साल पहले ही वह भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट पद पर तैनात हुए थे.

इस घटना के बाद से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. आज श्रीनगर से उनका शव हरियाणा के करनाल जिले से भुसली गांव में स्थित उनके पैतृक आवास पर पहुंचा तो पूरा गांव इकठ्ठा हो गया. दोनों ने अपने नए जीवन की शुरुआत को यादगार बनाने के लिए पहलगाम की खूबसूरत वादियों को चुना लेकिन क्‍या पता था क‍ि जहां वे अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल बिताने जा रहे हैं वही जगह उनकी जिंदगी में कड़वी यादें घोल देगी. बुधवार को जब विनय नरवाल का शव द‍िल्‍ली लाया गया तो पर‍िवार के लोगों ने उन्‍हें आख‍िरी विदाई दी.

इस दौरान पति के ताबूत से लिपटकर हिमांशी इस तरह रोई कि मौजूद सभी लोगों का दिल भर आया और आंखें रो पड़ीं. हिमांशी ने कहा, प्राउड ऑफ यू…मैं ईश्वर से करती हूं कि तुम्‍हारी आत्मा को शांति मिले. तुमने अपने जीवन के सबसे खूबसूरत पल जिए और हम हर तरह से तुम्‍हें गर्व महसूस कराएंगे…इंडियन नेवी में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल और ह‍िमांशी की शादी 16 अप्रैल को हुई थी.

 

ह‍िमांशी का हाथ थाम कर परिवार वाले उनको बार-बार ढांढस बंधा रहे थे, लेकिन खुद भी अपने आंसुओं को रोक नहीं पा रहे थे. उसकी आंखें भी आंसुओं से भरी थीं. आसपास खड़े अधिकारियों की आंखों में भी आंसू थे. सोशल मीडिया पर हिमांशी और विनय की 19 अप्रैल की तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो दोनों दुल्हा-दुल्हन की ड्रेस में जयमाल के समय खड़े हैं और खुश दिखाई दे रहे हैं तो वहीं 22 अप्रैल की तस्वीर भी वायरल हो रही है जिसमें आतंकियों की गोली लगने के बाद विनय जमीन पर पड़े हैं और हिमांशी पास बैठकर रो रही हैं. ये तस्वीरें हर किसी के सीने को छलनी कर रही हैं.

हर कोई यही कह रहा है कि अभी शादी की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि इस अनहोनी घटना ने हिमांशी का सबकुछ उजाड़ दिया. उसकी खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं. दो दिन पहले तक ह‍िमांशी एक नई नवेली दुल्हन थी. विनय के साथ एक खूबसूरत जिंदगी के सपने हिमांशी ने देखे थे लेकिन आतंकियों ने एक पल में सब कुछ खत्म कर दिया.

हरियाणा के करनाल में विनय अपने परिवार और समुदाय की शान थे. पड़ोसी भी इस घटना के बाद से विनय को यादकर रो रहे हैं और कहते हैं कि वह एक होनहार युवा थे. विनय दो साल पहले ही भारतीय नौसेना मे शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें-Pahalgam: धर्म पूछा.. फिर उतरवाई पैंट और मार दी सिर पर गोली…रो-रो कर पीड़ितों ने बयां किया दर्द; आतंकवादियों की पहली तस्वीर-स्केच वायरल-Video

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में पर्यटकों पर बड़ा आतंकी हमला…TRF ने ली जिम्मेदारी; अमित शाह रवाना, स्थानीय व्यक्ति ने दी ये बड़ी जानकारी-Video