Operation Sindoor: रो पड़ा दुर्दांत आतंकवादी मसूद अजहर…मारे गए परिवार के 14 लोग; एक पाकिस्तानी ने कहा, “मस्जिदों पर…”-Video

Share News

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारतीय सेना ने माकूल जवाब पाकिस्तान के आतंकियों को दिया है. ताजा खबर सामने आ रही है कि सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में दुर्दांत आतंकवादी मसूद अजहर का पूरा परिवार तबाह हो गया है. उसके परिवार के करीब 14 सदस्य मारे गए हैं. आतंकी मसूद अजहर ने चिट्ठी जारी करते हुए कहा कि अच्छा होता कि मैं भी मर जाता. इस अभियान में उसका ठिकाना पूरी तरह से तबाह हो गया है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बता दें कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर मात्र 25 मिनट में पूरा किया और इसी के साथ ही पाकिस्तान के तमाम आतंकी ढेर हो गए.

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान के उन इलाकों में एयर स्ट्राइक कि जहां आतंकवादियों का ट्रेनिंग एरिया था. सेना ने चुन-चुनकर आतंकवादियों के ठिकाने को निशाना बनाया. इसमें कई आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है. भारतीय सेना ने बीते रात करीब एक से डेढ़ बजे के करीब पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ जगहों की 21 आतंकवादी ठिकानों पर बमों की बारिश की. इस अभियान में आतंकवादियों के ट्रेनिंग कैंप, उनके घर और उनके हेडक्वाटर्स पर हमला किया गया.

जैश-ए-मोहम्मद ने जारी किया बयान

हमले को लेकर जैश-ए-मोहम्मद ने बयान जारी करते हुए कहा है कि मौलाना मसूद अजहर की बड़ी बहन के साथ मौलाना कशफ का पूरा परिवार इस हमले में मारा गया है. मुफ्ती अब्दुल रऊफ के पोते पोतियां. बाजी सादिया के पति समेत सबसे बड़ी बेटी के 4 बच्चे घायल हुए हैं. इस हमले में अधिकतर महिलाएं और बच्चे मारे गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजहर के परिवार के सदस्यों और करीबियों को आज यानी 07 मई, 2025 को ही दफनाया जाएगा.

बीबीसी उर्दू ने जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख के बयान का हवाला देते हुए बताया कि अजहर का एक करीबी सहयोगी, उसकी मां और दो अन्य करीबी सहयोगी भी भारतीय हमलों में मारे गए. इस अभियान में मसूद अजहर के बहन बहनोई के साथ परिवार के 14 सदस्यों के मारे जाने की खबर सामने आई है. ऑपरेशन सिंदूर के तहत बहावलपुर में सुभान अल्लाह परिसर पर भी हमला किया गया था.

यात्रियों की रिहाई के बदले छोड़ा गया था

बता दें कि मजूद अजहर वही आतंकवादी है जिसे 1999 के कंधार विमान अपहरण कांड के बाद यात्रियों को रिहा कराने के बदले छोड़ा गया था. इसने 2019 में पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादी हमला करवाया था. इस हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे. इसी के साथ ही वह लगातार भारत में कई अन्य आतंकवादी हमले करवाए हैं.

यह आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद का सरगना है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मसूद अजहर के आतंक की फैक्ट्री करीब 75 एकड़ में फैली हुई थी जो कि इस अभियान में नेस्तानाबूत हो गए है और हर जगह खंडहर नजर आ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसके आतंकी ठिकाने पर आतंकवादियों को ट्रेनिंग दी जाती थी और एक विशाल पूल था. यहीं पर आतंकवादियों को भारत के खिलाफ तेयार किया जाता था.

सब कुछ हो गया तबाह

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पाकिस्तानी बता रहा है कि किस तरह भारतीय सेना ने हमला किया और सब कुछ तबाह हो गया. न्यूज एजेंसी एएनआई पर वायरल वीडियो में पाकिस्तान में मुरीदके के एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, “रात के करीब 12:45 बजे, पहले एक ड्रोन आया, उसके बाद तीन अन्य ड्रोन आए और उन्होंने मस्जिदों पर हमला कर दिया…सब कुछ तबाह हो गया.” ये जानकारी रॉयटर्स के सोर्स से सामने आई है. बता दें कि सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें पाकिस्तान के तबाह हुए जगहों से शव निकाले जा रहे हैं.

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला करवाया था जिसमें एक नेपाली पर्यटक के साथ ही 25 भारतीय की मौत हुई थी. आतंकवादियों ने पर्यटकों के सिर पर गोली मारी थी और महिलाओं को छोड़ते हुए कहा था कि जाकर मोदी से बता देना. इसी आतंकी हमले का जवाब अब भारत ने दिया है.

ये भी पढ़ें-ऑपरेशन सिंदूर की आग में जला पाकिस्तान…इन इलाकों को बनाया गया निशाना, विदेश सचिव और लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी ने दी बड़ी जानकारी-Video